{"_id":"93e68e36-df20-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"2-lack-contract-will-be-the-permanent-staff-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख संविदा कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख संविदा कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में संविदा के तहत काम करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार 2 लाख से ज्यादा संविदा कर्मियों की नौकरी पक्की करने जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए मु्ख्य सचिव आर परशुराम की अध्यक्षता में 28 जून को एक बैठक होने जा रही है।
इसमें संविदा कर्मियों को नियमित करने की नीति का मसौदा तैयार किया जाएगा। सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता पहले ही दे दिया है।
विज्ञापन
संविदाकर्मी कई सालों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के संविदाकर्मियों ने तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया था। कई कर्मचारियों ने आमरण अनशन कर राजनैतिक माहौल तक गड़बड़ा दिया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी। अब उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार इन्हें नियमित कर रही है।
