{"_id":"6028d0efb1c65b06bd270feb","slug":"2-forest-officials-incl-beat-guard-and-security-worker-were-attacked-by-alleged-wood-thieves-in-panna-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : जंगल में लकड़ी चोरी करने पहुंचे तस्करों ने वन अधिकारियों पर किया हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : जंगल में लकड़ी चोरी करने पहुंचे तस्करों ने वन अधिकारियों पर किया हमला, तीन घायल
Sun, 14 Feb 2021 12:57 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लकड़ी तस्करों ने वन अधिकारियों पर किया हमला
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लकड़ी तस्करों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। पन्ना जिले के विश्रमगंज इलाके के जंगल में कुछ लोग लकड़ी चोरी कर रहे थे कि तभी वन अधिकारी वहां पहुंच गए। इस बीच लकड़ी तस्करों और वन अधिकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें तीन वन अधिकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
इन घायलों में एक वन रक्षक, एक स्थाईकर्मी और एक चौकीदार शामिल है। दोनों के बीच हुई भिड़ंत में चौकीदार को ज्यादा चोट लगी है। विश्रमगंज के सब डिविजनल अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जैसे ही घायल वन अधिकारी ठीक हो जाएंगे, उनसे तस्करों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Madhya Pradesh | 2 forest officials incl beat guard & security worker were attacked by alleged wood thieves in forest area of Panna district's Vishramganj, leaving beat guard severely injured. Culprits not known yet, will question the injured once they're better: SDO Vishramganj pic.twitter.com/duvC2rCGN3
— ANI (@ANI) February 14, 2021
विज्ञापन
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कल देर शाम चौकीदार क्षत्रपाल लोधी, स्थाई कर्मी स्वामी दीन कुशवाहा और एक सुरक्षा श्रमिक तीनों जंगल में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लकड़ी चोर जंगल में सागौन की बेशकीमती लकड़ी काट रहे थे। जैसे ही लकड़ी तस्करों का सामना वनकर्मियों से हुआ तो, चोरों ने अधिकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
घायलों को वन स्टाफ द्वारा अस्पताल में भर्ती करवा गया। यहां इन तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
