फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1984_bjp_bhind morena_loksabha elections2014

1984 से यहां लगातार जीत रही है भाजपा

Sat, 17 May 2014 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 May 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
1984_bjp_bhind morena_loksabha elections2014

मध्यप्रदेश की भिण्ड, दतिया संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में फिर चली गई।

विज्ञापन


कांग्रेस का टिकट घोषित होने के बाद भाजपा में शामिल हुए डा.भागीरथ प्रसाद ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लडा और चार लाख 59 हजार 921 मतों से अपनी जीत दर्ज की।

भाजपा के डा. भागीरथ प्रसाद को 404474 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वन्द्वी इमरती देवी को 244513 मत मिले और उन्हें हार का सामना करना पडा।

भिण्ड दतिया संसदीय सीट पर 1984 में कांग्रेस से कृष्णसिंह जूदेव ने जीत दर्ज की थी उसके बाद हुए चुनावों में कांग्रेस ने जीत का मुंह नहीं देखा। कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में कांग्रेस ने उतारा लेकिन जीत का सेहरा कोई नहीं बांध सका।
विज्ञापन


डा. भागीरथ प्रसाद भी वर्ष 2009 के चुनाव कांग्रेस के टिकट पड लडे लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पडा था। इसलिए इस बार कांग्रेस का टिकट होने के बाद उन्होंने पार्टी का दामन ही छोड दिया और भाजपा के पाले में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की करारी हार के संबंध में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने पत्रकारों से कहा कि हार के कारणों का चिंतन करेंगे और देखेंगे हमसे कहां चूक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed