{"_id":"656b0c76536fda4a45086cb4","slug":"190-kg-ganja-originating-from-orissa-seized-in-katni-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime News: उड़ीसा से निकला 190 किलो गांजा कटनी में जब्त, 28 लाख बताई गई कीमत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime News: उड़ीसा से निकला 190 किलो गांजा कटनी में जब्त, 28 लाख बताई गई कीमत, जानें पूरा मामला
Sat, 02 Dec 2023 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 02 Dec 2023 04:22 PM IST
सार
MP Crime News: कटनी पुलिस ने उड़ीसा से सीधी जा रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। बता दें कि इसकी कीमत 28 लाख रुपये बताई गई है। इस पूरे मामले के बाद कुठला पुलिस ने सीधी निवासी आरोपी ड्राइवर नंदलाल पटेल को ट्रक सहित थाने लेकर गई। जहां उसपर धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उड़ीसा से निकला 190 किलो गांजा कटनी में जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने उड़ीसा से सीधी जा रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। पूरी कार्रवाई कुठला पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से लगे बाईपास हाइवे के पास अंजाम दी है, जहां कुठला पुलिस को एक ट्रक में गांजे से भरी 8 बोरियां मिली है। इस पूरे मामले पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते एमपी में दाखिल होकर सीधी जिले की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
तभी जबलपुर जोन की नारकोटिक्स इंटेलिजेंस विंग की टीम से जानकारी मिली कि ट्रक क्रमांक MP04 GB 4165 में गांजा लेकर सीधी जिले जा रहा था, जिसके बाद थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने अपने दल बल के साथ घेराबंदी करते हुए खड़ी गाड़ी को पकड़ा। जिसकी जांच में भूसा भरा मिला, लेकिन अन्दर तक जांच करने पर सफेद बोरी मिली।
विज्ञापन
टीम को दिया गया ईनाम
बताया जा रहा है कि इसे खोलने पर गांजा मिला, जिसका वजन 190 किलो निकला। इसकी कीमत 28 लाख रुपये बताई गई है। इस पूरे मामले के बाद कुठला पुलिस ने सीधी निवासी आरोपी ड्राइवर नंदलाल पटेल को ट्रक सहित थाने लेकर गई। जहां उसपर धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं कुठला प्रभारी की बेहतर कार्रवाई पर एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने पूरी टीम को 10 हजार की राशि से पुरुस्कृत किया है।
विज्ञापन
