{"_id":"65cd7eba5d0d29d056076226","slug":"15-month-old-child-dies-due-to-drowning-in-water-tank-in-chhindwara-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पानी की टंकी में डूबा 15 महीने का मासूम, पिता के साथ खेत पर गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पानी की टंकी में डूबा 15 महीने का मासूम, पिता के साथ खेत पर गया था
Thu, 15 Feb 2024 10:31 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:31 AM IST
सार
पिता के साथ खेत पर गए 15 महीने के मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पानी में डूबने से बच्चे की मौत।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के खारी गांव में एक 15 महीने का मासूम खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिर गया। हादसे के बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार ग्राम खारी के रहने नंदलाल आम्रवंशी अपने खेत गए थे। उनके साथ 15 महीने का बेटा भी था। खेत में स्थित कुएं से पाइप द्वारा टंकी में पानी एकत्रित किया जा रहा था। इस दौरान उसका बेटा खेलते-खेलते पानी से भरी टंकी में गिर गया।
विज्ञापन
काफी देर तक बेटे के नहीं दिखाई देने पर पिता टंकी के पास पहुंचा तो उसे बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। वह मासूम को पानी की टंकी से निकालकर अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चे की मौत के सदमे में माता-पिता बेसुध हो गए हैं। एक छोटी से लापरवाही ने उनसे उनका बेटा छीन लिया।
