फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   14 year old child dies due to drowning in mine water in Chhatarpur

MP News: खदान में डूबने से 14 साल के बच्चे की मौत, बारिश का पानी भरने से हुआ हादसा

Sat, 23 Jul 2022 09:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 23 Jul 2022 09:09 AM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बच्चे को बचाने के प्रयास शुरू कर दिया लेकिन जब बच्चे को निकाला गया तब तक देर हो गई थी।

विज्ञापन
14 year old child dies due to drowning in mine water in Chhatarpur
छतरपुर में खदान में डूबा नाबालिग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छतरपुर में 14 साल के मासूम बच्चे की खदान में डूबने से मौत हो गई। मिट्टी के खदान में पानी भरा हुआ था, जिससे बच्चा डूब गया। मासूम को बचाने का अथक प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


आरआई कैलाश पटेल ने बताया कि मामला छतरपुर जिला मुख्यालय से सटे थरा गांव का है। गांव के सियाचरण रैकवार का 14 वर्षीय बेटा किस्सू रैकवार मिट्टी की खदान में भरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस आरआई कैलाश पटेल स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर दिया। हालांकि, जब तक बच्चे को निकाला गया, उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक बच्चे के पिता सियाचारण रैकवार वन विभाग में कार्यरत हैं, जो कि विभागीय कार्य ड्यूटी पर छतरपुर आए हुए थे। इसी दौरान उनका 14 साल का बेटा जंगल की ओर चला गया और यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed