{"_id":"65e8350fbafae7071c0a317d","slug":"14-national-bird-peacocks-died-in-morena-condition-of-three-critical-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुरैना में 14 मोरों की मौत, तीन की हालत गंभीर, पीएम रिपोर्ट में यह सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुरैना में 14 मोरों की मौत, तीन की हालत गंभीर, पीएम रिपोर्ट में यह सामने आया
Wed, 06 Mar 2024 02:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:49 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी अगर समय रहते मोरों को अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बचाई सकती थी। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मोरों की जान गई है।
विज्ञापन
14 मोरों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव में 14 राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। मोरों की मौत की वजह दूषित भोजन से होना बताया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित भोजन से मोरों के पेट में संक्रमण हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, बानमोर क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव में देर रात अचानक से राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत होना शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को 14 मोरों के शव पड़े हुए मिले, जबकि तीन की गंभीर हालत में थे। बीमार मोरों की पशु चिकित्सक डॉ. अनिल सोलंकी बुलाकर जांच कराई, प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें मुरैना पशु अस्पताल भेज दिया गया। बुधवार सुबह मोरों के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें उनके पेट और छोटी आंत में इंफेक्शन होने की बात सामने आई। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित खाने और पानी से ऐसा होता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी अगर समय रहते मोरों को अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बचाई सकती थी। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मोरों की जान गई है।
विज्ञापन
