फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   122 people saved and get back to bhopal

विशेष विमान से भोपाल लौटे उत्तराखंड में फंसे 122 लोग

Wed, 03 Jul 2013 04:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
122 people saved and get back to bhopal

उत्तराखंड में फंसे 122 लोगों को कल सुरक्षित भोपाल लाया गया। धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा विशेष विमान से उत्तराखण्ड त्रासदी में फंसे 122 तीर्थ यात्रियों को लेकर कल रात भोपाल पहुंचे।

विज्ञापन


यह विशेष विमान की नौवीं उडान थी। लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड त्रासदी में फंसे मध्यप्रदेश के यात्री जब टीम के सदस्यों को देखते थे तो उनके चेहरे पर चमक आ जाती थी। उन्होंने बताया कि लापता लोगों के अतिरिक्त लगभग सभी लोगों को प्रदेश लाया जा चुका है। लापता लोगों की खोज सेना द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड से प्रदेश के 5300 से अधिक यात्री सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों और राहत एवं बचाव दल के 55 अधिकारी की कर्मठता और कार्य कुशलता की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी दिन रात तीर्थ यात्रियों की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्मीकांत शर्मा ने 20 जून को हरिद्वार पहुंचकर शांति कुंज में उत्तराखण्ड त्रासदी में फंसे तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिये मध्यप्रदेश शासन का बाढ़ राहत शिविर स्थापित किया था।

20 जून से निरंतर पूरी टीम के साथ लगातार 12 दिन उत्तराखण्ड में रहकर बचाव और राहत कार्य में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed