फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   12 tough years for dalit in madhya pradesh

दबंगई: दलितों को 12 साल से नहीं भरने दे रहे पानी!

Mon, 25 May 2015 08:42 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
12 tough years for dalit in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर के एक गांव में रहने वाले दलित आज भी अछूतों की जिंदगी जी रहे हैं। वे सरकारी हैंड पंप से आज भी पानी नहीं भर पाते। उनके साथ ऐसा पिछले 12 सालों से हो रहा है।

विज्ञापन


यह मामला प्रशासन के संज्ञान में तब आया जब जन सुनवाई में यह डीएम के सामने पहुंचा। अब डीएम ने गांव में एक और सरकारी हैंड पंप लगवाने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के गांव घटवानी की आबादी लगभग एक हजार है। इनमें दलितों की संख्या करीब डेढ़ सौ है। गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एक हैंड पंप लगवा रखा है। मगर दबंग इससे दलितों को पानी नहीं लेने देते। यह हालत तभी से है जब से हैंड पंप लगा है।
विज्ञापन

पानी भरने जाओ तो मिलती है गाली

12 tough years for dalit in madhya pradesh

कुछ लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की पर नतीजा कुछ नहीं निकला। लिहाजा दलित एक किमी. दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, लेकिन वे जिस कुंए से पानी लाते हैं, उसका पानी गंदा है और पीने लायक नहीं है।

घटवानी के दितुसिंह, शैलबाई, महेश और मेहताब ने कलेक्टर शेखर वर्मा को आवेदन देकर बताया कि वे हरिजन फलिया में निवास करते हैं। बस्ती के पास लगे हैंड पंप से पानी भरने जाओ तो गांव के दबंग गाली देते हैं और मारने-पीटने की धमकी देते हैं।

बारह साल से ऐसा हो रहा है। वर्मा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीएचई विभाग को एक नया हैंड पंप लगवाने और दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed