फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maa Tujhe Pranam News ›   maa tujhe pranam! merut school principals and headmasters

15 अगस्त को होगा सामूहिक राष्ट्रगान

Mon, 15 Jul 2013 09:20 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam! merut school principals and headmasters

मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त की सुबह 10 बजे मेरठ में सामूहिक राष्ट्रगान होगा। अब तक इस अभियान में शहर के प्रमुख चौराहे और सार्वजनिक स्थान शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार सुझाव आया कि 10 बजे शहर के स्कूलों में भी साथ राष्ट्रगान होगा। सुझाव देने वालों में शहर के माध्यमिक और पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल थे।
विज्ञापन


गांवों को भी जोड़ें अभियान से
प्रधानाचार्या डा. नीरा तोमर, अर्शा वैलफर्ड, डीके पाल, महिपाल शर्मा और कालीचरण शर्मा ने इस अभियान को गांव तक ले जाने की बात कही।

डा. नीरा ने कहा कि बेटी बचाओ रैली से ग्रामीण अंचल में संदेश देने की ज्यादा आवश्यकता है। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. वीर बहादुर सिंह और शिक्षक नेता प्रधानाचार्य नित्यानंद शर्मा ने देहात के स्कूल-कालेजों से सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं स्कूलों के एनसीसी, स्काउट्स आदि विंग भी रैली में क्रियाशील होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विज और डिबेट भी हो शामिल
दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एचएम राउत सहित सेंट जेम्स स्कूल की प्रधानाचार्या अर्शा वैलफर्ड, दिगंबर जैन की प्रधानाचार्या आभा अग्रवाल ने निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ देश भक्ति और आजादी की जंग पर क्विज तथा डिबेट कराने का सुझाव दिया।


स्कूलों में हो फिल्म दिखाने की व्यवस्था
डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय मंत्री सुशील शर्मा सहित कई प्रधानाचार्यों ने सुझाव दिया कि उन्हें फिल्म की सीडी उपलब्ध करा दी जाएं, वे स्कूलों में ही प्रोजेक्टर पर बच्चों को फिल्म दिखाएंगे।
प्रगति विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने प्रोजेक्टर देने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed