{"_id":"ff0a38fe-ed65-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"maa-tujhe-pranam-amarujala-merut-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ रैली में सब स्कूल होंगे साथ"}
बेटी बचाओ रैली में सब स्कूल होंगे साथ
मेरठ/ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां तुझे प्रणाम! अमर उजाला का एक अभिनव अभियान का आगाज हो चुका है। इस बार भी इस महापर्व को अमर उजाला उसी भव्य और अनूठे अंदाज में मेरठ के आवाम के साथ मनाने के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन
इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शहर की शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
जिसमें सभी ने एक स्वर में इस अभिनव अभियान की न केवल प्रशंसा की, बल्कि खुले दिल से आश्वासन भी दिया कि कार्यक्रमों की प्रत्येक श्रंखला में उनका पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस में हुई बैठक की शुरुआत गत वर्ष के कार्यक्रम की झलकियों से हुई।
अमर उजाला के कल्स्टर हेड भवानी शर्मा ने द अध्ययन स्कूल, एडको डवलपर्स, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कालेज, आकाश गंगा साड़ीज, भारती फ्लोरा, एएस फोटो स्कूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक और होटल सम्राट हैवंस के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सभी प्रधानाचार्यों और प्रतिनिधियों ने पूरे कार्यक्रम पर अमर उजाला के संपादक राजीव सिंह से विस्तृत चर्चा करते हुए अपने-अपने सुझाव भी दिए।
खालसा इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा. मनु भारद्वाज ने ‘बेटी बचाओ रैली’ के साथ ही झांकियां भी शामिल करने का सुझाव दिया।
मेजर सुनील शर्मा, एनसीसी आफिसर डीएन इंटर कालेज, रेखा बंसल, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल सुनी शर्मा गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल, गोपाल दीक्षित, बीडीएस इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल, विशाल जैन, प्रधानाचार्य शांति निकेतन विद्या पीठ, विनी सिंह, प्रधानाचार्य हावर्ड प्लास्टेड गर्ल्स इंटर कालेज, सुनंदा शर्मा, डीएमआई मोदीपुरम, कै. सहदेव शर्मा, एनसीसी ऑफिसर जेएसआर इंटर कालेज, एसए रिजवी, प्रधानाचार्य सफलता इंटर कालेज मोदीपुरम, राजेश शर्मा, बीएवी इंटर कालेज, आबिद फरहान, करन पब्लिक स्कूल, शशि रानी, प्रधानाचार्य एसएसडी गर्ल्स इंटर कालेज, संजय भारद्वाज, प्रेसीडेंसी ग्रुप आफ कालेज, डा. आशा अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कालेज साकेत, अनु शर्मा, दी एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगा नगर, नरेंद्र यादव, सीएबी इंटर कालेज, डा. राकेश शर्मा, प्रधानाचार्य बीएवी इंटर कालेज, सुनील सल्हौत्रा, प्रधानाचार्य आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर, कमलाकर ओझा, पीईटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर, सुनील दत्त त्यागी, दा अध्ययन स्कूल, डा. जीएन गुप्ता, प्रधानाचार्य सीएबी इंटर कालेज, प्रियांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।