फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government declares film Tanhaji The Unsung Warrior as State GST free in state

यूपी में टैक्स फ्री हुई 'तानाजी', अजय देवगन ने की सीएम योगी से बात

Tue, 14 Jan 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jan 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
UP government declares film Tanhaji The Unsung Warrior as State GST free in state
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के स्टेट जीएसटी फ्री करने का एलान किया गया है। अजय देवगन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात भी की है। 

फिल्म फिल्म 'तानाजी' को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने चौथे दिन भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने सोमवार को 12 से 13 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म अभी तक करीब 75 करोड़ कमाने में कामयाब रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में फिल्म तानाजी के टैक्स फ्री होने का बड़ा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। ऐसे माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय देवगन की फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। वहीं तानाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी लेकिन उन तीनों ही राज्यों में अभी तक फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गया है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed