{"_id":"61200d348ebc3e79a449ce52","slug":"students-can-apply-from-common-service-centre-also-lucknow-news-lko592145982","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : कॉमन सर्विस सेंटर से भी कर सकते हैं आवेदन, विवि में यूजी-पीजी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीबीएयू : कॉमन सर्विस सेंटर से भी कर सकते हैं आवेदन, विवि में यूजी-पीजी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Sat, 21 Aug 2021 05:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:13 PM IST
सार
विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इसकी जानकारी भी विद्यार्थी एनटीए की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विवि में स्नातक के 27, परास्नातक के 42 कोर्स, एक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, एक डिप्लोमा कोर्स एवं बीबीएयू के सैटेलाइट कैंपस के 07 कोर्सेज के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीएयू में नए सत्र 2021-22 में स्नातक और परास्नातक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस वर्ष विवि अपनी प्रवेश परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से आयोजित कर रहा है, जो प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर में 185 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाएगा। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से होंगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षाएं प्रतिदिन 03 पालियों में होंगी। वहीं वे विद्यार्थी जो किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं। उनके लिए डिजिटल इंडिया स्कीम के तहत पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर/ फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर्स पर अभ्यर्थियों को सभी संभव सहायता उपलब्ध होगी। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इसकी जानकारी भी विद्यार्थी एनटीए की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विवि में स्नातक के 27, परास्नातक के 42 कोर्स, एक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, एक डिप्लोमा कोर्स एवं बीबीएयू के सैटेलाइट कैंपस के 07 कोर्सेज के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 06 सितंबर व फीस जमा करने की अंतिम तारीख 07 सितंबर है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 08 से 12 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
केकेसी में प्रवेश आवेदन 28 तक
श्रीजय नारायण मिश्र कॉलेज (केकेसी) में यूजी, पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉ. मीता साह ने बताया कि मेरिट 01 सितंबर को जारी होगी और उसी दिन से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यूजी तीसरे व पांचवें, पीजी तीसरे सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X