{"_id":"5dc279538ebc3e5b3a7f010e","slug":"sher-khan-of-kabul-got-the-hotel-with-the-help-of-lucknow-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ फीट लंबाई के कारण काबुल के शेर खान को लखनऊ में नहीं मिला होटल, पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आठ फीट लंबाई के कारण काबुल के शेर खान को लखनऊ में नहीं मिला होटल, पुलिस से मांगी मदद
Thu, 07 Nov 2019 06:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Nov 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
शेर खान
- फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को होने वाला वनडे क्रिकेट मुकाबला देखने राजधानी पहुंचे आठ फीट दो इंच के काबुल के शेर खान को नाका क्षेत्र में कोई होटल नहीं मिला। उनकी लंबाई को देखते हुए होटल मालिकों ने कमरा देने से मना कर दिया। इससे परेशान शेर खान नाका थाने पहुंचे और मदद मांगी।
इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी कैसरबाग संजीव सिन्हा को हुई तो उन्होंने राजधानी होटल में कमरे का इंतजाम कराया। मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से नाका इलाके पहुंचे शेर खान को कोई होटल मालिक कमरा देने को तैयार नहीं था। परेशान होकर दोपहर तीन बजे वह नाका थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी कैसरबाग संजीव सिन्हा को हुई तो उन्होंने राजधानी होटल में कमरे का इंतजाम कराया। मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से नाका इलाके पहुंचे शेर खान को कोई होटल मालिक कमरा देने को तैयार नहीं था। परेशान होकर दोपहर तीन बजे वह नाका थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेर खान
- फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनकी लंबाई देखकर हैरान हो गए। क्षेत्राधिकारी ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर नाका को शेर खान के लिए कमरे का इंतजाम करने को कहा। इसके कुछ देर बाद व्यवस्था हो गई।
दस्तावेज भी खंगाले
पुलिस को शेर खान की कद-काठी देखकर संशय होने लगा। अधिकारियों ने उनके दस्तावेज जांच करने को कहा। काफी देर तक पासपोर्ट, वीजा की जांच की गई। शेर खान ने होटल का इंतजाम होने के बाद लखनऊ पुलिस को शुक्रिया कहा। वह एक दिसंबर के बाद सीरीज खत्म होने के बाद अफगानिस्तान लौटेंगे।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन