फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka gandhi Vadra with Jyotiraditya Scindia will decide the Electoral Strategy in UP today

आज से प्रियंका-ज्योतिरादित्य तय करेंगे यूपी में चुनावी चालें, बड़े नेताओं ने डाला डेरा

Mon, 11 Feb 2019 03:16 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: sapna singla Updated Mon, 11 Feb 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi Vadra with Jyotiraditya Scindia will decide the Electoral Strategy in UP today
Priyanka Gandhi- Jyotiradtya Scindia - फोटो : self

वेस्ट यूपी की अहम लोकसभा सीटों की चुनावी रणनीति प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ में मिलकर बनाएंगे। पूर्वी यूपी के जिलों समेत वेस्ट यूपी से गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ समेत कई जिलों के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्षों और फ्रंटल अध्यक्षों को वेस्ट यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ बुलाया है।

विज्ञापन




यूपी के दोनों प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को इन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी के वेस्ट यूपी में जनसभाएं शुरू करने से पहले यह संगठन के स्तर की सबसे अहम बैठक मानी जा रही है।
विज्ञापन


11 फरवरी को राहुल गांधी भी लखनऊ में होंगे, जो रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। हालांकि वह संगठन की बैठक में नहीं रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया इसके बाद पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों और पूर्व विधायक, एमएलसी और सांसदों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिलों में चुनावी माहौल की रिपोर्ट लेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक में ही जिलों के लोकसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा भी होगी। यही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव से पहले होने वाली जनसभाओं की तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी के दोनों युवा नेता प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के 20-20 पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र की अलग मीटिंग होगी। ऐसे में दोनों नेता प्रतिदिन करीब 12-12 घंटे काम करेंगे। इसमें पश्चिमी व पूर्वी यूपी को लेकर अलग-अलग रणनीति बनाई जाएगी। 


प्रदेश नेतृत्व और वेस्ट यूपी के प्रभारी की ओर से मीटिंग के लिए बुलाया गया। मंगलवार शाम को गाजियाबाद लोकसभा की मीटिंग होगी। बैठक में जिला व महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी और फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। - हरेंद्र कसाना, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed