{"_id":"5a509ae74f1c1bd2178b54ce","slug":"lucknow-university-students-can-apply-examination-form-by-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलयू: परीक्षा फार्म की बढ़ी डेट, स्टूडेंट्स विवि की इन वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं form ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एलयू: परीक्षा फार्म की बढ़ी डेट, स्टूडेंट्स विवि की इन वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं form
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। काफी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म न भर पाने की वजह से यह फैसला किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने शुक्रवार को इसका पत्र जारी कर दिया। बीए, बीएससी, बीकॉम और वार्षिक प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि की वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
10 जनवरी के बाद 13 जनवरी तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका होगा। इसके बाद किसी भी सूरत में परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एकेे शर्मा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म रेग्युलर और एग्जेंप्टेड दोनों परीक्षार्थियों को भरना है।
परीक्षा फॉर्म की फीस केवल एग्जेंप्टेड परीक्षार्थियों को ही भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित संकाय और कॉलेज में जमा करना होगा। संकायाध्यक्ष और प्राचार्य को भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट सत्यापित करके परीक्षा नियंत्रक को 12 जनवरी तक जमा करना होगा। विलंब शुल्क वाले फॉर्म 16 जनवरी तक उपलब्ध कराने होंगे। कॉलेजों को आरटीजीएस के माध्यम से परीक्षा फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
लविवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अंतिम तारीख होने के बावजूद अभी तक प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। एलयू ने इस इस साल से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से ही भरने का दावा किया है।

30 फीसदी स्टूडेंट्स ने नहीं की लॉगइन
डेमो
- फोटो : डेमो
अभी तक कितने परीक्षार्थियों ने लॉग इन किया है, विवि प्रशासन के पास अभी तक इसका आंकड़ा भी नहीं है। माना जा रहा है कि इसी वजह से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। लविवि के डाटा सेंटर के निदेशक प्रो. अनिल मिश्रा ने दावा किया था कि परिसर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियाें को इसी सत्र से परीक्षा फॉर्म नहीं भरना होगा।
दूसरी तरफ परीक्षा विभाग ने ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिया था। हालांकि बाद में परीक्षा नियंत्रक ने डाटा सेंटर के निदेशक की बात पर सहमति जताई थी। इससे पहले उनका कहना था कि कि इस साल परीक्षा फॉर्म भरने की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए पोर्टल से डाटा लेना संभव नहीं होगा। ऐसे में इस साल सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरना चाहिए।
परिसर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म नहीं भरना था, लेकिन उन्हें वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करनी थी। सूत्रों का कहना है कि अभी भी करीब 30 फीसदी विद्यार्थियों ने लॉग इन नहीं की है। लॉग इन के बगैर उनका परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरेगा।लविवि में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में इस साल दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के डाटा रिसोर्स सेंटर पर अनिवार्य रूप से लॉग इन करना है।
लॉग इन करने के लिए विवि प्रशासन ने जनवरी के पहले सप्ताह तक का समय दिया है। विद्यार्थी डाटा सेंटर के पोर्टल पर अपनी सूचनाएं एक हद तक बदल भी सकतेे हैं। बदली हुई सूचनाएं रिकॉर्ड में अपडेट करने के लिए उसका प्रिंट आउट डाटा सेंटर के पास जमा करना होगा। इसके बाद उनका रिकॉर्ड अपडेट कर दिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X