फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   english and hindi paper pattern will be changed in up board exam

यूपी बोर्ड: पेपर का पैटर्न बदला, विज्ञान वर्ग के लिए इन विषयों की अलग होगी परीक्षा

Wed, 20 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
english and hindi paper pattern will be changed in up board exam
डेमो

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार अंग्रेजी व हिंदी विषय का पेपर पैटर्न बदल जाएगा। हालांकि सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन स्कीम बदला हुआ होगा और प्रश्नपत्र अलग-अलग रहेगा। 

विज्ञापन

फरवरी में शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर के अंग्रेजी और हिंदी विषय के प्रश्नपत्र बदले रहेंगे।

अब तक इंटर के कला, विज्ञान, वाणिज्य, व्यावसायिक समेत अन्य सभी वर्गों के लिए अंग्रेजी विषय का एक ही प्रश्नपत्र आता था। लेकिन इस बार इंटर में अंग्रेजी के दो प्रश्नपत्र होंगे। विज्ञान वर्ग के लिए अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अलग होगा और बाकी वर्गों के लिए अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अलग होगा।
विज्ञापन


पहले सभी वर्गों के लिए एक ही दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होती थी, इस बार विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा अलग होगी। ऐले में प्रश्नपत्र भी अलग होंगे। हालांकि सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की मानें तो इससे गैर विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए अंग्रेजी का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन हो सकता है। इसके अलावा हिंदी के प्रश्नपत्र की स्कीम में भी बदलाव किया गया है। हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा एक ही दिन होती थी। इस बार हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा भी अलग-अलग दिन होगी। 

छात्रों की भीड़ कम करने की कवायद

english and hindi paper pattern will be changed in up board exam
डेमो - फोटो : डेमो

शिक्षकों के अनुसार बोर्ड ने यह बदलाव विद्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए किया है। पहले हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सभी वर्ग के छात्र एकसाथ परीक्षा देने बैठते थे। मगर विज्ञान व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इन विषयों की परीक्षा अलग-अलग होगी।

लिहाजा इस बार परीक्षा केंद्र पर पहले की तरह भीड़ नहीं होगी। बोर्ड के इस कवायद से प्रश्नपत्र बदलने जाने का डर सताने लगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने इस बाबत सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक/अधीक्षकों को आगाह भी किया है।

उन्होंने बताया कि इस बार हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा दो अलग-अलग तिथियों पर होगी। ऐसे में परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों/अधीक्षकों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि परीक्षा के दिन किस विषय का पैकेट खोलना है। उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने से पहले स्कीम अच्छी तरह देखने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed