फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PHD entrance examination date declared in Lucknow University.

लखनऊ विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 और 21 अगस्त को

Thu, 29 Jul 2021 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Jul 2021 12:30 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस साल ऑनलाइन पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था। यही वजह रही कि अन्य कोर्सों से पहले पीएचडी के आवेदन समाप्त किए गए। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा के लिए एजेंसी ढूंढने की कवायद शुरू हुई, किंतु विवि को इसमें सफलता नहीं मिली। इसकी वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि तय करने में देरी भी हुई।

विज्ञापन
PHD entrance examination date declared in Lucknow University.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 और 21 अगस्त को दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा सिर्फ लविवि के पुराने परिसर में आयोजित की जाएगी, जबकि विवि प्रशासन ने पूर्व में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करने व लखनऊ के साथ बनारस व गाजियाबाद में सेंटर बनाने की बात कही थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस साल ऑनलाइन पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था। यही वजह रही कि अन्य कोर्सों से पहले पीएचडी के आवेदन समाप्त किए गए। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा के लिए एजेंसी ढूंढने की कवायद शुरू हुई, किंतु विवि को इसमें सफलता नहीं मिली। इसकी वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि तय करने में देरी भी हुई।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में ‘लविवि : पीएचडी प्रवेश परीक्षा 15 अगस्त के बाद’ शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी, जिसमें बताया था कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए एजेंसी व केंद्र फाइनल न होने के कारण प्रवेश परीक्षा 15 अगस्त के बाद होगी। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विवि प्रशासन ने बुधवार को प्रवेश परीक्षा की तिथि के साथ पेपर पैटर्न भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार 90 मिनट की प्रवेश परीक्षा में 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें से 35 प्रश्न संबंधित विषय से और 35 प्रश्न रिसर्च मेथोडोलॉजी से पूछे जाएंगे। हर प्रश्न दो अंक का होगा और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। विवि में सामान्य पीएचडी में 448 सीटें हैं, जिसके लिए करीब 4302 आवेदन आए हैं। वहीं, पार्ट टाइम पीएचडी की 92 सीटों के लिए अलग से प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed