फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: मतदान समाप्त, 109 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद

Mon, 21 Oct 2019 07:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 21 Oct 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
by election on 11 seats of vidhan sabha in uttar pradesh today
Jayaprada Rampur Byelection - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:47 PM, 21-Oct-2019
प्रतापगढ़ जिले में 6 बजे तक 44.5 और रामपुर में 41.46 प्रतिशत मतदान हुए।
03:47 PM, 21-Oct-2019
रामपुर में दोपहर तीन बजे तक 32.70 फीसदी मतदान हुआ है। अभिनेत्री जयाप्रदा ने रामपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
विज्ञापन
03:46 PM, 21-Oct-2019
प्रतापगढ़ में दो के खिलाफ एफआईआर
प्रतापगढ़ में वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और सपा नेता राजू यादव पर पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला के रहने वाले रवि गुप्ता ने वोट देते वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की थी। कंधई थाना इलाके के कंधई मधुपुर गांव निवासी राजू यादव ने मतदान करने की फोटो पोस्ट की थी।
03:08 PM, 21-Oct-2019
प्रतापगढ़ में मतदान का प्रतिशत धीमा
सदर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक सिर्फ 32.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर उत्साह नहीं दिख रहा।
01:18 PM, 21-Oct-2019
अलीगढ़  की इगलास सीट पर मतदान बहिष्कार का जारी है। एक बजे तक मात्र 18 फीसदी मतदान हुआ है। प्रशासनिक टीमें गांव गांव जाकर वोटरों को मनाने में जुटी हैं। भाजपा नेता भी हरकत में आए गए हैं। यहां गोवंश का मुद्दा ही जोर पकड़ रहा। 
01:18 PM, 21-Oct-2019
प्रतापगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा 248 में दोपहर एक बजे तक 26.7 फीसदी मतदान हुआ। 

रामपुर में दोपहर एक बजे तक 25.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 21-Oct-2019
हाथरस सांसद को सुनाई खरी-खोटी 
अलीगढ़ में इगलास विधानसभा सीट उपचुनाव में ब्लॉक गौंडा के गांव माती में आवारा पशुओं की समस्या के चलते ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। खबर मिलने पर हाथरस सांसद और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गए। नाराज ग्रामीणों ने हाथरस सांसद का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की सांसद से तीखी नोक झोंक भी हुई। अपनी समस्याओं से तंग आ चुके ग्रामीणों ने सांसद को खूब खरी खोटी सुनाई। जानकारी के मुताबिक सवा ग्यारह बजे तक मात्र 15 फीसदी मतदान हो पाया है। 
11:11 AM, 21-Oct-2019
11 बजे तक मतदान प्रतिशत
रामपुर में 11 बजे तक 15.48 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं प्रतापगढ़ जिले में 11 बजे तक 19.5 फीसदी मतदान हुआ।
10:33 AM, 21-Oct-2019
इगलास सीट कई गांवों में चुनाव बहिष्कार
अलीगढ़ में इगलास विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बहिष्कार के बीच मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। आदर्श मतदान केंद्रों पर भी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। आधा दर्जन से अधिक गांव में विकास नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया है। जिसकी वजह से लोग मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिन गांव में बहिष्कार किया गया है उनमें गोंडोली, धारा की गड़ी, मनोहरपुर आदि गांव शामिल हैं। हालांकि अधिकारी लोगों को मतदान के लिए मनाने में जुटे हैं। यहां सुबह नौ बजे तक नौ फीसदी मतदान हुआ है।
10:24 AM, 21-Oct-2019
रामपुर में फर्जी पोलिंग एजेंट पकड़ा
रामपुर में उपचुनाव शांतिपूर्वक चल रहा है, वहीँ मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस खासा सख्त है। जिसमें रजा डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र से एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा ने एक फर्जी पोलिंग एजेंट को हिरासत में लिया है। वो अपना आईडी प्रूफ नहीं दिखा पाया। वहीँ डीएम रामपुर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्ध लोग बूथ के पास पकड़े गए हैं। जिनसे पूछताछ जारी है। अगर वे संतुष्ट नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed