फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Golden Door Installed Before Pran Pratishtha Ram Temple

Ram Mandir : राम मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार, 42 दरवाजे होंगे स्वर्ण जड़ित, तीन दिन में लगेंगे 13 दरवाजे

Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Golden Gate : अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के स्वर्ण द्वार का वीडियो वायरल हो रहा है। भव्य मंदिर की तरह ये भी अलौकिक नजर आता है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Golden Door Installed Before Pran Pratishtha Ram Temple
राम मंदिर का भव्य स्वर्ण द्वार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के “सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और आठ फीट चौड़ा है। आने वाले तीन दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़िल पर लगाये जा रहे हैं। गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


राममंदिर के भूतल में लगने वाले सभी 14 दरवाजों को स्वर्ण जड़ित किया जा चुका है। 15 जनवरी तक 13 दरवाजे और लगा दिए जाएंगे। इन दरवाजों को राम जन्मभूमि परिसर में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा। इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राममंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढि़यों के पास चार दरवाजे होंगे इन पर सोने की परत नहीं होगी। इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है, हैदराबाद के कारीगरों ने इस पर नक्काशी का काम किया है। इसके बाद इस पर तांबे की परत चढ़ाई गई फिर इस पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed