{"_id":"60e5a97c418cc63df353e95f","slug":"akhilesh-yadav-attacks-bjp-prior-panchayat-election-says-they-made-joke-of-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है
Wed, 07 Jul 2021 07:26 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र का खुलकर मजाक बना दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनावों में भाजपा ने लोकतंत्र का खुलकर मजाक बना दिया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जिला पंचायत चुनावों में भाजपा ने लोकतंत्र का खुलकर मजाक बना दिया है।https://t.co/zjv7oFlO8s
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह हार को लेकर आला कमान ने जिलाध्यक्ष से जानकारी ली है। साथ ही पूरी स्थिति की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार में कुछ दिग्गजों की क्लास भी लग सकती है और उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।
वहीं उत्तराखंड में राजनीतिक उलटफेर के बाद भी अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार से इसकी तुलना कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों की हालत एक जैसी हो गई है। यूपी में लोकतंत्र चोटिल हुआ है तो उत्तराखंड में लोकतंत्र अस्थिरता का शिकार हो गया है। दोनों राज्यों में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। विकास अवरुद्ध है।
उन्होंने उत्तराखंड के सियासी हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा को यूपी के मुख्यमंत्री को उत्तराखंड भेज देना चाहिए। ताकि नेतृत्व परिवर्तन के झंझट से मुक्ति मिल जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि दोनों प्रदेशों में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। व्यापारी परेशान हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र रसातल पर है। जनता में भाजपा सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। दोनों राज्यों में पलायन की समस्या समान रूप से गंभीर है।