{"_id":"60fc194cd4147f7f6f64b9e8","slug":"admit-card-issued-earlier-in-b-ed-entrance-exam-is-also-valid-revised-admit-card-will-be-issued-on-july-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में पूर्व में जारी प्रवेश पत्र भी मान्य, 28 जुलाई को जारी होंगे संशोधित प्रवेश पत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में पूर्व में जारी प्रवेश पत्र भी मान्य, 28 जुलाई को जारी होंगे संशोधित प्रवेश पत्र
Sun, 25 Jul 2021 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:53 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई के बजाय अब 06 अगस्त को होगी। परीक्षा का आयोजन कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि इसमें पहले जारी प्रवेश पत्र भी मान्य होंगे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई के बजाय अब 06 अगस्त को होगी। परीक्षा का आयोजन कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि इसमें पहले जारी प्रवेश पत्र भी मान्य होंगे। हालांकि संशोधित प्रवेश परीक्षा तिथि के साथ प्रवेश पत्र अपलोड किए जा रहे हैं, जिन्हें अभ्यर्थी 28 जुलाई से 04 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे। परीक्षा केंद्रों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 06 अगस्त को कोई परीक्षा न आयोजित करें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X