फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Actor Mallika Rajput's dead body found hanging in her house in Sultanpur.

Suicide: अभिनेत्री मल्लिका राजपूत की मौत, फंदे से लटका मिला शव, गायक शान के म्युजिक एल्बम से मिली थी शोहरत

Tue, 13 Feb 2024 04:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Feb 2024 04:43 PM IST
सार

चर्चित अभिनेत्री व राइटर मल्लिका राजपूत की कोतवाली नगर के सीताकुंड स्थित उनके आवास पर रहस्यमय मौत हो गई। उनके भैयू जी महाराज से लेकर गायक शान तक करीबी संबंध रहे।

विज्ञापन
Actor Mallika Rajput's dead body found hanging in her house in Sultanpur.
अभिनेत्री मल्लिका राजपूत गायक शान के साथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चर्चित अभिनेत्री व राइटर मल्लिका राजपूत की रहस्यमय मौत हो गई है। मंगलवार सुबह सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित आवास पर उनका शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के सीताकुंड निवासी बब्बन सिंह की पुत्री अभिनेत्री, गायिका व लेखिका मल्लिका राजपूत (40) ने रिवाल्वर रानी फिल्म में कंगना रनौत के साथ सह अभिनेत्री का किरदार निभाकर और गायक शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे... से शोहरत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज, सीरियल और एल्बम आदि में भी काम किया था। इंदौर के अध्यात्मिक गुरु भैयू जी महाराज पर आरोप लगाकर वे बड़ी चर्चा में आई थीं। इसी घटना के कुछ समय बाद भैयू जी महाराज ने आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: यूपी सरकार की तरफ से पैरवी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा के तीनों प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे पर्चा, बीजेपी उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन


भाजपा ने जुड़ी रहीं मल्लिका ने वर्ष 2018 में पार्टी पर दुष्कर्मियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। फिल्मी दुनिया में कैरियर कमजोर होने पर वे अध्यात्म की तरफ मुड़ीं और कपाली महाराज से गृहस्थ संन्यास की दीक्षा भी ली थी। सोमवार सुबह उनका शव मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि परिजनों से रात में उनका विवाद हुआ था जिसे सुलझाने के लिए पुलिस भी आई थी। इसके बाद रात में क्या हुआ और मल्लिका फंदे तक कैसे पहुंचीं? पुलिस इस बात की जांच कर रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि वे गहरे नशे में थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति सामने आएगी। उसके निधन पर सोशल मीडिया के अकाउंट पर उसके फालोअर्स ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed