West Asia War LIVE: ईरानी हमलों में अमेरिकी सैनिकों की हुई मौत तो खत्म हो जाएगा युद्धविराम, रिपोर्ट में दावा
West Asia War LIVE: पश्चिम एशिया में इस समय वार्ता और संघर्ष दोनों साथ चल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच एक सीमित युद्धविराम का दावा किया है, जिसे लेबनानी राष्ट्रपति ने भी स्वीकार किया है। साथ ही, ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह से बंद करने का संकेत दिया है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ....
लाइव अपडेट
UNSC में जर्मनी ने गंवाई सीट, विदेश मंत्री बोले- इसमें यूक्रेन और इस्राइल के समर्थन की भूमिका हो सकती है
जर्मनी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूरोपीय देशों के लिए आवंटित दो सीटों में से एक हासिल करने में विफल रहा है। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया ने इस चुनाव में बाजी मारी है। 193-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में जर्मनी को 104 वोट मिले, जबकि पुर्तगाल ने 134 वोट हासिल किए और ऑस्ट्रिया को 131 वोट मिले।
मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जर्मन विदेश मंत्री जोहान वेडेपुल ने कहा कि हो सकता है कि बर्लिन के यूक्रेन और इस्राइल के लिए समर्थन ने इसमें एक भूमिका निभाई हो। वेडेपुल ने कहा, "हमने हमेशा कुछ मुद्दों पर एक स्पष्ट रुख अपनाया है और ये ऐसे पद हैं जिन्हें सभी सदस्य साझा नहीं करते हैं।" जर्मनी ने पहले सुरक्षा परिषद में छह कार्यकाल पूरे किए हैं और सातवें कार्यकाल के लिए निकाय में लौटने के अपने प्रयास में असफल रहा।
कुवैत हवाई अड्डे पर हमले में घायल भारतीयों से मिलीं राजदूत त्रिपाठी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल हुए भारतीयों से मिलने के लिए भारतीय राजदूत परमिता त्रिपाठी बुधवार को अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों को दूतावास की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कुवैत के हवाई अड्डे पर हुए हमलों में एक भारतीय शख्स ने भी जान गंवाई थी।भारतीय दूतावास ने कहा कि वह मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। भारत ने बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई और कई अन्य भारतीय घायल हो गए। भारत ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई।
अगर अमेरिकी सैनिक मारे जाते हैं तो ट्रंप खत्म कर देंगे ईरान के साथ युद्धविराम: रिपोर्ट
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निजी तौर पर अपने सहयोगियों से कहा है कि अगर तेहरान अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार होता है तो वह ईरान के साथ युद्धविराम समाप्त करने के बारे में सोचेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में जारी हिंसक झड़पों और तनाव के बावजूद हवाई हमलों में कई हफ्तों का विराम प्रभावी बना हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति का रुख ईरान के साथ व्यापक सैन्य संघर्ष को फिर से शुरू करने का नहीं है, भले ही झड़पें जारी हों। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ट्रंप पश्चिम एशिया में व्यापक युद्ध का जोखिम उठाने के बजाय कुछ हफ्तों या महीनों तक छोटी-मोटी झड़पों को बर्दाश्त करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
ओमान सागर में अमेरिकी युद्धपोत पर हमले के दावे को भी नकारा
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने ओमान सागर में एक अमेरिकी सैन्य पोत को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिकी गतिविधियों और समुद्री नियमों के कथित उल्लंघन के जवाब में की गई। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को भी तुरंत खारिज कर दिया। अमेरिका का कहना है कि ईरान द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और अमेरिकी नौसेना के किसी पोत को नुकसान नहीं पहुंचा है।कुवैत एयरपोर्ट हमले को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि एयरपोर्ट को नुकसान अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के कारण हुआ।अमेरिकी सेना का कहना है कि यह दावा पूरी तरह गलत है। उनके अनुसार, नागरिक हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया था और यह सुनियोजित कार्रवाई थी। इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए गए हैं।
लेबनान में युद्धविराम पर इस्राइल का सख्त रुख
लेबनान सीमा पर जारी तनाव के बीच इस्राइल के सेना प्रमुख ने स्पष्ट संकेत दिया है कि मौजूदा हालात को वास्तविक युद्धविराम नहीं माना जा सकता। उनका कहना है कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं और सैन्य सतर्कता पहले की तरह जारी है। इस्राइली सेना प्रमुख इयाल जामीर ने हाइफा स्थित नौसैनिक अड्डे के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की। उनका बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की मध्यस्थता में इस्राइल और लेबनान के बीच वार्ता का नया दौर चल रहा है। हालांकि इन प्रयासों को लेबनान के शक्तिशाली संगठन हिजबुल्लाह का विरोध झेलना पड़ रहा है।ईरान युद्ध पर ट्रंप की शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पारित
ईरान ने अमेरिका पर लगाया सिस्टम फेल होने का आरोप
आईआरजीसी का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुवैत ने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए हमले और नुकसान को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। कुवैत प्रशासन के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए थे। हालांकि ईरान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वास्तविक नुकसान किसी सैन्य कार्रवाई के कारण नहीं बल्कि तकनीकी प्रणाली की विफलता से हुआ।
ईरानी पक्ष का दावा है कि अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह घटना हुई। इसके साथ ही ईरान ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से गलत तरीके से पेश किए जाने का आरोप भी लगाया है। इससे पहले भी खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल हमलों और ड्रोन गतिविधियों को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बना हुआ है।