West Asia LIVE: युद्धविराम के बीच इस्राइल की कार्रवाई तेज, लेबनान के गांव को खाली करने दिया का आदेश
{"_id":"69fd0a8c15d846690e0067b3","slug":"west-asia-live-updates-us-iran-ceasefire-strait-of-hormuz-islamabad-talks-trump-israel-lebanon-news-in-hindi-2026-05-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: युद्धविराम के बीच इस्राइल की कार्रवाई तेज, लेबनान के गांव को खाली करने दिया का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 08 May 2026 01:53 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 08 May 2026 01:53 PM IST
खास बातें
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन और तेल टैंकरों पर हमले का आरोप लगाया है। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : @अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:44 PM, 08-May-2026
दक्षिणी लेबनान में इस्राइल का नया विस्थापन आदेश
दक्षिणी लेबनान के अल-अब्बासियाह गांव में इस्राइली सेना ने जबरन विस्थापन का आदेश जारी किया है। यह गांव टायर शहर के पूर्व में स्थित है। इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गांव के निवासियों से तुरंत अपने घर खाली करने को कहा।
पोस्ट में कहा गया कि अल-अब्बासियाह के लोग बिना देरी किए गांव छोड़ दें और कम से कम 1000 मीटर दूर खुले इलाकों की ओर चले जाएं। लेबनान में फिलहाल युद्धविराम लागू होने के बावजूद इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैन्य कार्रवाई और हवाई हमलों के चलते कई इलाकों से लोगों का पलायन जारी है। वहीं, हिजबुल्लाह और इस्राइली बलों के बीच रुक-रुक कर संघर्ष भी जारी है।
05:48 AM, 08-May-2026
खाड़ी में फंसे 5 भारतीय सुरक्षित लौटे, लेबनान का जताया आभार
लेबनान में भारतीय दूतावास ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे पांच भारतीयों को निकाला और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। इस मिशन के लिए दूतावास ने लेबनान की सरकार का आभार जताया है। दूतावास ने सोशल मीडिया में कहा, पांचों भारतीयों की सुगम वापसी में सहयोग व समर्थन के लिए लेबनानी अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद।
विज्ञापन
05:16 AM, 08-May-2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने की हमले की पुष्टि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- अमेरिका के तीन बड़े युद्धपोत सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गए, जबकि उन पर हमला किया गया था। ट्रंप के मुताबिक, इन जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जवाबी कार्रवाई में ईरान के हमलावर पूरी तरह तबाह हो गए। कई छोटी नावें भी समुद्र में डुबो दी गईं, जिनका इस्तेमाल ईरान अपनी कमजोर पड़ चुकी नौसेना की जगह कर रहा था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, लेकिन अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान सामान्य देश की तरह व्यवहार नहीं कर रहा और वहां 'कट्टरपंथी' लोग सत्ता चला रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जल्द समझौता नहीं किया तो अमेरिका भविष्य में और ज्यादा कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अब फिर से अपनी नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल होंगे, जिसे उन्होंने 'स्टील की दीवार' बताया।04:23 AM, 08-May-2026
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, CENTCOM ने नौसैनिक हमले को विफल करने का किया दावा
अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलमार्ग में अपने तीन नौसैनिक जहाजों पर हुए ईरानी हमलों को नाकाम कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि गुरुवार को जब उनके जहाज वहां से गुजर रहे थे, तब ईरान ने उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया। अमेरिकी सेना ने इन हमलों को रोका और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही अमेरिका ने उन ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जो अमेरिकी सेना पर हमलों के लिए जिम्मेदार थे।03:29 AM, 08-May-2026
दक्षिण लेबनान पर इस्राइली हवाई हमले, 11 लोगों की मौत
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने दक्षिण लेबनान के नबातियेह जिले में हवाई हमले किए हैं। ये हमले दुएर, हारौफ और हब्बौश कस्बों पर हुए। इन हमलों में 11 लोगों की जान चली गई है। मृतको में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा, इन हमलों में 36 लोग घायल हुए हैं।03:07 AM, 08-May-2026
West Asia LIVE: युद्धविराम के बीच इस्राइल की कार्रवाई तेज, लेबनान के गांव को खाली करने दिया का आदेश
ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका ने उनके एक तेल टैंकर को निशाना बनाया। यह टैंकर जास्क क्षेत्र से होर्मुज जलमार्ग की तरफ जा रहा था। इसके अलावा, अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह के पास एक और जहाज पर हमला किया। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने कुछ क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर खमीर, सीरिक और केश्म द्वीप के रिहायशी इलाकों पर भी हवाई हमले किए हैं।ईरान की सेना ने इन हमलों का तुरंत बदला लिया। ईरान ने होर्मुज जलमार्ग के पूर्व और चाबहार बंदरगाह के दक्षिण में अमेरिकी सैन्य जहाजों पर हमला किया। ईरान का दावा है कि इस जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान ने अमेरिका और उसके साथियों को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि वह किसी भी हमले का बिना किसी हिचकिचाहट के करारा जवाब देगा।