फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: अमेरिका का 'प्रोजेक्ट फ्रीडम', फारस की खाड़ी में फंसे 87 देशों के नागरिकों को बचाएगा US

Wed, 06 May 2026 07:26 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 06 May 2026 07:26 AM IST
खास बातें

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा इस मिशन के तहत फारस की खाड़ी में फंसे कई देशों के 23,000 नागरिकों निकाला जाएगा। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
west asia live updates us iran ceasefire strait of hormuz Islamabad talks trump israel lebanon news in hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : @अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:26 AM, 06-May-2026

नागरिक इलाकों पर हमले के बाद यूएई के समर्थन में आए क्षेत्रीय नेता

संयुक्त अरब अमीरात  के नागरिक इलाकों पर हुए हमलों के बाद क्षेत्र के कई बड़े नेता यूएई के समर्थन में उतर आए हैं। इन नेताओं ने यूएई की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी 'वाम' (WAM) ने जानकारी दी कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित कई प्रमुख नेताओं ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को फोन किया। इन नेताओं ने नागरिक सुविधाओं और आम लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की।

बातचीत के दौरान सभी नेताओं ने यूएई के साथ अपनी एकजुटता जाहिर की। उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन किया। जॉर्डन के राजा और इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के नेता ने भी यूएई नेतृत्व से फोन पर बात की। इन नेताओं की बातचीत से साफ है कि इस मुश्किल समय में यूएई को बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय समर्थन मिल रहा है।
 
03:33 AM, 06-May-2026

अमेरिका का हमलावर अभियान खत्म, अब जहाजों की सुरक्षा पर रहेगा जोर

अमेरिका ने कहा कि ईरान के खिलाफ आक्रामक अभियान खत्म हो गए हैं, क्योंकि अब उसका ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा पर है। हालांकि हमलों के एक दिन बाद ही एक और मालवाहक जहाज को निशाना बनाए जाने से यह संकेत मिला कि यह संघर्ष अभी भी जारी है।

अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर बमबारी शुरू करने के 66 दिन बाद, मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, हमने इस अभियान के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। अब हमरा ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा पर है'
विज्ञापन
02:52 AM, 06-May-2026

West Asia LIVE: अमेरिका का 'प्रोजेक्ट फ्रीडम', फारस की खाड़ी में फंसे 87 देशों के नागरिकों को बचाएगा US

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक मीडिया वार्ता में 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर कहा की, राष्ट्रपति ने इस खास मिशन को मंजूरी दी है। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य फारस की खाड़ी में फंसे अलग-अलग देशों के लगभग 23,000 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना है। ये नागरिक 87 अलग-अलग देशों के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed