फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia Live: शांति वार्ता के दावों के बावजूद नहीं थम रहे हमले, ईरान के कई शहरों में हुए धमाके

Tue, 24 Mar 2026 10:11 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Tue, 24 Mar 2026 10:11 PM IST
खास बातें

Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

विज्ञापन
West Asia Conflict Live Updates 25 day Iran Israel US Gulf Countries Trump Netanyahu IRGC News in Hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:11 PM, 24-Mar-2026

चीन के विदेश मंत्री की ईरान से अपील- जल्द शांति वार्ता शुरू करें

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने सभी पक्षों से जल्द से जल्द शांति वार्ता शुरू करने की अपील की। यह जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय के बयान में दी गई।

वांग यी ने कहा कि लड़ाई करने से बेहतर बातचीत करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी संवेदनशील मुद्दों का समाधान ताकत के इस्तेमाल से नहीं, बल्कि संवाद और बातचीत से होना चाहिए। वहीं, अराघची ने कहा कि ईरान केवल अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि  संघर्ष को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। उन्होंने मानवीय मदद के लिए चीन को धन्यवाद भी दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बातचीत ईरान के अनुरोध पर हुई थी। चीन ईरान का एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है। लेकिन उसने यह भी कहा है कि वह खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमलों का समर्थन नहीं करता और संघर्ष विराम की अपील करता है।

 
10:05 PM, 24-Mar-2026

अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी के लिए पाकिस्तान तैयार: शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक और निर्णायक बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार और सम्मानित महसूस करेगा। यह बयान उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के साथ मिलकर पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए पिछले दरवाजे से कोशिशें कर रहा है। शरीफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तान इस क्षेत्र की स्थिरता के लिए संवाद के प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मीडिया से अटकलों से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कूटनीति में गोपनीयता जरूरी है।
विज्ञापन
08:31 PM, 24-Mar-2026

ईरानी सेना का दावा- बेन गुरियन हवाई अड्डा को बनाया निशाना

ईरान ने मंगलवार को कहा कि उसने इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डा और हाइफा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर ड्रोन हमले किए हैं। सेना ने बताया कि वह सुबह से ही हवाई अड्डे पर ईंधन भर रहे विमानों पर ड्रोन से हमले कर रही थी। उसने दावा किया कि उसने हवाई अड्डे के पास और हाइफा के सैन्य और एयरोस्पेस औद्योगिक स्थलों को भी निशाना बनाया।
06:36 PM, 24-Mar-2026

दक्षिण लेबनान में इस्राइली हवाई हमले

इस्राइल ने दक्षिण लेबनान के टायर शहर में हवाई हमले किए हैं। इससे पहले इस्राइली सेना ने इस शहर के चार इलाकों से लोगों को खाली करने की चेतावनी जारी की थी। 
06:35 PM, 24-Mar-2026

लेबनान से ईरान के राजदूत को निष्कासित करना उचित कदम: इस्राइली विदेश मंत्री

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि हिजबुल्ला को तेहरान के समर्थन के कारण लेबनान की ओर से ईरान के राजदूत को निष्कासित करने का कदम उचित है।  
 
06:33 PM, 24-Mar-2026

फिलीपींस ने राष्ट्रीय उर्जा आपातकाल की घोषणा की

फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस ने पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण ईंधन आपूर्ति और उर्जा स्थिरता को होने वाले खतरों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय उर्जा आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने कार्यकारी आदेश में कहा, पश्चिम एशिया में जारी जंग और इसके चलते देश की उर्जा आपूर्ति की उपलब्धता और स्थिर पर पैदा होने वाले तत्काल खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय उर्जा आपातकाल की घोषणा की जाती है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:13 PM, 24-Mar-2026

आईआरजीसी की इस्राइल को धमकी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इस्राइल को धमकी दी है कि अगर लेबनान में नागरिक ठिकानों पर हमले किए गए तो वे इस्राइल के खिलाफ बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला करेंगे। आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि इस्राइल युद्ध के हालात का फायदा उठाकर लेबनान में नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है। 
12:51 PM, 24-Mar-2026

ईरान के ऊर्जा मंत्री ने कहा- तेजी से पावर प्लांट का निर्माण कर सकते हैं 

ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अलियाबादी ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की धमकी पर कहा कि ईरान की ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकेंद्रीकृत है और ईरान तेजी से पावर प्लांट का निर्माण करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। 
11:11 AM, 24-Mar-2026

शांति वार्ता की चर्चाओं के बीच ईरान के कई शहरों पर हमले

शांति वार्ता की चर्चाओं के बीच ईरान के कई शहरों पर हमले हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के तेहरान, तबरिज, इस्फहान और करज जैसे शहरों में हवाई हमले हुए हैं। ये हमले बीते 24 घंटे के दौरान हुए हैं। इन शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। 
 
09:58 AM, 24-Mar-2026

ईरानी संसद के एक सदस्य ने अमेरिका से बातचीत को लेकर किया आगाह

ईरान के एक सांसद ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने से पहले देश के नेतृत्व को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसा हुआ है, जब ईरान अमेरिका के साथ शांति वार्ता कर रहा था तो अमेरिका की तरफ से हमले किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने हमसे बातचीत को लेकर झूठ बोला। ईरानी संसद के सदस्य और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के सदस्य इस्माइल कोवसारी ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू झूठे हैं और वे बांटने में विश्वास रखते हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed