फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: आज यूएनएससी की आपात बैठक में यूक्रेन पर चर्चा करेंगे छह देश, फ्रांस बोला- बातचीत रूस का नाटक

Thu, 17 Mar 2022 07:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Mar 2022 07:17 AM IST
खास बातें

यूक्रेन-रूस के बीच जंग का आज 22वां दिन है। छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। 21वें दिन यूक्रेन की ओर से दावा किया गया कि उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। उधर, रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता को लेकर खबर सामने आई है कि दोनों देश शांति समझौते के एक हिस्से को जल्द ही अंतिम रूप दे सकते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Ukraine Russia War Live: Day 21 of Russia Ukraine Conflict, Know Reason Behind Russia and Ukraine war, NATO Countries Vs Russia News Updates in Hindi
खारकीव पर रूसी हमले के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश करता दमकलकर्मी। - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

07:11 AM, 17-Mar-2022

संयुक्त राष्ट्र में रूस द्वारा पेश मानवीय मसौदा प्रस्ताव को यूक्रेन ने पाखंड बताया

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के प्रतिनिधि सर्गेई किस्लिट्स्या ने ट्वीट किया, "संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से समर्थन करने के लिए रूस की अपील एक घोर पाखंड है- एक सीरियल किलर द्वारा मानवीय मसौदा प्रस्ताव पेश करना अपमानजनक है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा मारे गए बच्चों और वयस्कों के खून में गोता लगाने से पहले दो बार सोचना चाहिए।"
07:07 AM, 17-Mar-2022

यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की

यूएस फेडरल रिजर्व ने 2018 के बाद पहली बार ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अत्यधिक मुद्रास्फीति और यूक्रेन में युद्ध से उत्पन्न आर्थिक जोखिमों का मुकाबला करने के लिए साथ ही कोविड-19 से जूझने से लेकर अगले साल प्रतिबंधात्मक स्तर तक उधार लेने की लागत को आगे बढ़ाने के लिए एक आक्रामक योजना के तहत की गई है।
विज्ञापन
06:31 AM, 17-Mar-2022

अमेरिका यूक्रेन को स्विचब्लेड ड्रोन और विमान-रोधी स्टिंगर भेजेगा

अमेरिका ने यूक्रेन को अधिक सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा और स्विचब्लेड सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। ताकि दूर से रूसी विमानों और बख्तरबंद गाड़ियों से बेहतर बचाव किया जा सके। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यूक्रेन के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने जिन नए हथियारों और उपकरणों की घोषणा की है उनमें S-300 लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा प्रणाली, 'कामिकेज ड्रोन', विमान-रोधी स्टिंगर्स और 'सेंट जेवलिन' स्व-निर्देशित मिसाइल शामिल हैं।
06:11 AM, 17-Mar-2022

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आईसीजे के आदेश का स्वागत किया

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि "अमेरिका अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के उस आदेश का स्वागत करता है, जिसमें रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियानों को तुरंत बंद करने को कहा गया है। हम रूसी सरकार से कोर्ट के आदेश का सम्मान करने और अस्थायी उपायों का पालन करने का आग्रह करते हैं। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं।"
05:42 AM, 17-Mar-2022

फ्रांस ने कहा- रूस केवल 'बातचीत करने का नाटक' कर रहा है

दोनों देशों में बातचीत से समझौते की उम्मीद के बीच फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ केवल "बातचीत करने का नाटक" कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस "लंबे समय तक चलने वाली क्रूरता की नाटकीय प्रक्रिया" में संलग्न है। जीन-यवेस ले ड्रियन ने बुधवार को एक साक्षात्कार में फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन को बताया कि "केवल एक ही आपात स्थिति है: संघर्ष विराम, संघर्ष विराम, संघर्ष विराम। ... इस आधार पर ही आप बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि आप अपने सिर पर बंदूक रखकर बातचीत नहीं करते हैं।"
05:35 AM, 17-Mar-2022

छह देशों ने यूक्रेन पर चर्चा के लिए बुलाई यूएनएससी की आपातकालीन बैठक

आपातकालीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज दोपहर तीन बजे (17 मार्च) यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। बैठक को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, आयरलैंड और नॉर्वे ने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:40 AM, 17-Mar-2022

पूर्वी यूक्रेन के इजियम में नागरिक 'मानवीय आपदा' के कगार पर

एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि पूर्वी यूक्रेन के इजियम में नागरिक "मानवीय आपदा के कगार पर हैं"। संगठन ने शहर से निकाले गए उन निवासियों से बातचीत की जिसे रूसी सेना ने घेर लिया था। पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया के एमनेस्टी इंटरनेशनल के निदेशक मैरी स्ट्रूथर्स ने कहा, "इजियम से हमने जो साक्ष्य एकत्र किए हैं, वे शहर की नागरिक आबादी द्वारा अनुभव किए गए आतंक को प्रकट करते हैं। लगातार हमलों के कई लोग बिना भोजन-पानी के बेसमेंट में फंसे हुए हैं।"
04:33 AM, 17-Mar-2022

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने मारियुपोल को युद्ध का सबसे खराब मोर्चा बताया

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने मारियुपोल को युद्ध का सबसे खराब मोर्चा बताया है। शहर के बाहरी इलाके में सामूहिक कब्रें खोदी गई हैं, तो कई पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के शवों को सड़कों पर ही छोड़ दिया गया है। इस शहर के 4,00,000 से अधिक लोगों को पानी, भोजन और चिकित्सा आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि 2,500 से अधिक मारे गए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि गोलाबारी की वजह से मृतकों की गिनती नहीं हो पा रही है।
03:35 AM, 17-Mar-2022

पत्रकार की मौत को 'युद्ध अपराध' साबित करने के लिए फ्रांस ने शुरू की जांच

फ्रांस ने फ्रेंको-आयरिश फॉक्स न्यूज के पत्रकार पियरे जकरजेवस्की की मौत को युद्ध अपराध साबित करने के लिए जांच शुरू कर दी है। जकरजेवस्की को यूक्रेन में आक्रमण को कवर करते हुए कीव के पास गोली मार दी गई थी।
03:29 AM, 17-Mar-2022

बाइडन द्वारा पुतिन को युद्ध अपराधी कहना 'अक्षम्य बयानबाजी' : क्रेमलिन

क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका द्वारा पुतिन को युद्ध अपराधी कहने वाली टिप्पणियां "अस्वीकार्य" और "अक्षम्य बयानबाजी" हैं। रायटर्स ने रूसी सरकार के स्वामित्व वाली तास (TASS) समाचार एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी है। तास के अनुसार प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आज कहा कि पुतिन को युद्ध अपराधी के रूप में चित्रित करने वाली बाइडन की टिप्पणी "अस्वीकार्य और अक्षम्य बयानबाजी" है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed