फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाला, बाइडन ने यूक्रेन के लिए नई सहायता को मंजूरी दी

Thu, 14 Apr 2022 02:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Apr 2022 02:21 AM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 49वें दिन में पहुंच चुकी है। अभी भी इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि, यह युद्ध कहां जाकर रुकेगा। लेकिन युद्ध के बीच जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह रुला देने वाली हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 720 लाशें बरामद हो चुकी हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को हेलीकॉप्टर और सैन्य साजो-सामान सहित 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य सहायता को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates 48th Day 720 bodies found in Kyiv Volodymyr Zelensky Vladimir Putin Joe Biden News In Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : iStock

लाइव अपडेट

02:20 AM, 14-Apr-2022

रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाला

रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस साल 24 मार्च को रूस के 328 सांसदों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध लगाया था उसी के जवाब में रूस ने यह कदम उठाया है। रूसी मीडिया के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा के 398 सदस्यों के खिलाफ जवाबी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
01:49 AM, 14-Apr-2022
बाइडन ने एक बयान में कहा, 'इस नये सहायता पैकेज में कई अत्यधिक प्रभावी हथियार प्रणालियां शामिल होंगी जोकि हम पहले ही उपलब्ध करा चुके हैं। साथ ही यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूस के व्यापक हमले की आशंका के मद्देनजर नया सैन्य साजो-सामान भी शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी रहने की स्थिति में अमेरिका अतिरिक्त हथियारों और संसाधनों को साझा करने के लिए सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
12:45 AM, 14-Apr-2022

बाइडन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की नई सहायता को मंजूरी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को यूक्रेन को हेलीकॉप्टर और सैन्य साजो-सामान सहित 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य सहायता को मंजूरी दी ताकि वह रूसी हमले से खुद का बचाव मजूबती से कर सके। बाइडन ने सहायता आपूर्ति के समन्वय को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिकी सहायता की घोषणा की।

08:45 PM, 13-Apr-2022

ब्रिटेन ने 178 रूसी अलगाववादियों पर लगाए प्रतिबंध

ब्रिटिश सरकार ने बुधवार को रूस के खिलाफ अपने प्रतिबंधों का और विस्तार किया। ब्रिटेन ने कथित दोनेत्स्क और लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक्स के स्वघोषित प्रधानमंत्री समेत 178 रूसी अलगाववादियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि ये लोग यूक्रेन के इन क्षेत्रों पर रूस के अवैध कब्जों का समर्थन करते हैं। 
08:28 PM, 13-Apr-2022

और हथियार नहीं मिले तो अंतहीन रक्तपात बन जाएगा यह युद्ध: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर हमें अतिरिक्त हथियार नहीं मिले तो यह युद्ध अंतहीन रक्तपात, पीड़ा और विनाश में बदल जाएगा। एक वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने जो योजना बनाई थी उसके मुकाबले कहीं अधिक बेहतर तरीके और लंबी अवधि से हम अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। लेकिन रूस में अभी भी यूक्रेन के खिलाफ हमला करने की क्षमता है और अगर यूक्रेन की आजादी छिन गई तो उसका अगला निशाना पोलैंड, मोल्डोवा, रोमानिया और बाल्टिक देश होंगे।
07:30 PM, 13-Apr-2022

यूक्रेन पहुंचे पोलैंड और तीन बाल्टिक देशों के राष्ट्रपति

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और तीन बाल्टिक राष्ट्रों के राष्ट्रपति रूसी हमले की वजह से यूक्रेन को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की वार्ता से पहले युद्ध प्रभावित देश पहुंचे हैं। डूडा के कर्मचारी पावेल सजरोत ने कहा कि पोलैंड के राष्ट्रपति लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के राष्ट्रपति के साथ अभी यूक्रेन में हैं। वे राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 13-Apr-2022

रूस को युद्ध पर पैसा न लगाने के लिए मजबूर करेगा अमेरिका

अमेरिकी वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को उसका धन यूक्रेन में हमले पर लगाने के बजाय अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। रूसी प्रतिबंध रणनीति पर मुख्य अमेरिकी समन्वयकों में से एक उप वित्त सचिव वैली एडेमो ने कहा कि हमारा लक्ष्य रूस को ऐसा बनाना है कि वह भविष्य में अत्यधिक शक्ति प्रदर्शन न कर पाए।
02:45 PM, 13-Apr-2022

मोबाइल शवदाह गृह लेकर चल रहे रूसी सैनिक

यूक्रेन की खुफिया विभाग की ओर से दावा किया गया है कि, रूस ने अपने सैनिकों को युद्ध अपराधों के सबूत मिटाने को कहा है। रूसी सैनिक इसके लिए मोबाइल शवदाह गृह लेकर चल रहे हैं और लाशों को वहीं पर जला दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मैरियूपोल में 13 मोबाइल शवदाह गृह देखे गए थे। इनसे सड़क पर पड़ी लाशों को जलाया गया था। 
01:57 PM, 13-Apr-2022

यूक्रेन का दावा - जंग में रूस के 19,800 सैनिकों की मौत

01:05 PM, 13-Apr-2022

रूसी हमलों में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या हुई 191

यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि, रूसी हमलों में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। वहीं 349 बच्चे घायल हैं।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed