फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Bangkok Visit Live: BIMSTEC से पहले बैंकॉक में रात्रिभोज, पीएम मोदी-ओली, बांग्लादेशी प्रतिनिधि शामिल

Thu, 03 Apr 2025 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Apr 2025 09:12 PM IST
खास बातें

PM Modi Bangkok Thailand Visit Live Updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय थाईलैंड दौरे पर हैं। राजधानी बैंकॉक में उन्होंने थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा के साथ वार्ता की। शुक्रवार को प्रधानमंत्री छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी ने आज शिनावात्रा से मुलाकात के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लिया। बिम्सटेक सम्मेलन से पहले सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
PM Modi Bangkok Thailand Visit live Updates Attend BIMSTEC conference Details News in Hindi
बैंकॉक में रात्रिभोज के दौरान पीएम मोदी और अन्य नेता - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

08:03 PM, 03-Apr-2025
थाईलैंड में बिम्सटेक सम्मेलन से पहले मेजबान प्रधानमंत्री शिनवात्रा ने रात्रिभोज का आयोजन किया
बिम्सटेक देशों के छठे शिखर सम्मेलन से पहले बैंकॉक में प्रधानमंत्री शिनवात्रा ने सदस्य देशों के प्रतिनिधि / राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें पीएम मोदी, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, नेपाल के प्रधानमंत्री समेत कई लोग शामिल हुए। बिम्सटेक सदस्यों में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।
05:04 PM, 03-Apr-2025
पीएम मोदी ने बताया- थाईलैंड में किन मुद्दों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता
एक अन्य एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि भारत और थाईलैंड आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री शिनावात्रा और मैंने कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के साथ-साथ शिपिंग, फिनटेक और अंतरिक्ष में मिलकर काम करने के बारे में बात की। बातचीत में सांस्कृतिक संबंधों पर भी प्रमुखता से चर्चा हुई।
विज्ञापन
04:32 PM, 03-Apr-2025
द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएं
बैंकॉक में प्रधानमंत्री शिनवात्रा के साथ बैठक को पीएम मोदी ने उपयोगी बताया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए थाईलैंड की जनता और सरकार का आभार।' पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले आए भूकंप के बाद थाईलैंड की जनता के साथ एकजुटता भी व्यक्त की। उन्होंने भारत की 'एक्ट ईस्ट' और थाईलैंड की 'एक्ट वेस्ट नीतियां' एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
 
03:49 PM, 03-Apr-2025
भारत-थाईलैंड के बीच सहमति पत्रों का आदान-प्रदान
बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री शिनवात्रा की मौजूदगी में भारत और थाईलैंड के बीच अहम सहमति पत्रों का आदान-प्रदान भी किया गया।
02:37 PM, 03-Apr-2025
थाई समकक्ष शिनवात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
02:36 PM, 03-Apr-2025
प्रधानमंत्री के आगमन पर बैंकॉक में मंत्रोच्चार, गीता और स्वर्णमंदिर भेंट की गई
बैंकॉक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन देखा। वे गुजराती नृत्य गरबा और स्थानीय थाई समुदाय के मंत्रोच्चार के भी साक्षी बने। सिख समुदाय ने पीएम मोदी को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर जैन समुदाय ने नवजार मंत्र प्रस्तुत किए। इस्कॉन समुदाय ने प्रधानमंत्री को गीता भेंट की और कालजयी रामायण से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन के भी साक्षी बने। सरकारी आवास में पीएम मोदी का स्वागत
पीएम मोदी के बैंकॉक पहुंचने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने सरकारी आवास में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 03-Apr-2025

 

 

12:41 PM, 03-Apr-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में रामायण के थाई संस्करण, रामकियेन को देखा।
 
12:40 PM, 03-Apr-2025
11:52 AM, 03-Apr-2025
प्रधानमंत्री मोदी बैंकॉक के होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय प्रवासियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed