फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Egypt Visit: भारत और मिस्र दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

Mon, 26 Jun 2023 01:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 01:26 AM IST
खास बातें

PM Modi in Egypt Updates: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे और मिस्र के दो दिवसीय दौरे के बाद रविवार देर रात भारत पहुंच गए। नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हवाई अ्ड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। 

विज्ञापन
PM Modi Egypt Visit Live: Prime Minister Narendra Modi in Egypt, Invitation of President Abdel Fattah El-Sisi
पीएम मोदी का सम्मान - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

01:15 AM, 26-Jun-2023
अमेरिका और मिस्र का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
 
06:41 PM, 25-Jun-2023
काहिरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के काहिरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर थे।
विज्ञापन
06:11 PM, 25-Jun-2023
G-20 शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र के राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2023 में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र के राष्ट्रपति को निमंत्रण भी दिया।
06:11 PM, 25-Jun-2023
4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए
प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र दौरे के दौरान 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 
06:11 PM, 25-Jun-2023
PM मोदी ने हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। इसके बाद PM मोदी ने हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
 
06:10 PM, 25-Jun-2023
द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा हुई
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि कल प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र पहुंचने पर मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने कल प्रतिनिधिमंडल स्तर पर राउंडटेबल बैठक की। बैठक में रिन्यूएबल एनर्जी, IT, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 25-Jun-2023
गीजा के महान पिरामिड पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में गीजा के महान पिरामिड का दौरा किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

04:55 PM, 25-Jun-2023
पीएम मोदी ने काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मिस्र की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने रविवार को काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। अल-हकीम मस्जिद मिस्र के काहिरा में 11वीं सदी का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। पीएम मोदी ने यहां मौजूद लोगों से बातचीत की और उनके फोटो भी खिंचवाई।
 



भारतीय मूल के बोहरा समुदाय के सदस्य शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला आज अल-हकीम मस्जिद में मौजूद थे, जब PM मोदी वहां गए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां आए और हमसे बातचीत की। उन्होंने हमारे बोहरा समुदाय का हालचाल भी पूछा और जब उन्होंने हमसे बातचीत की तो हमें एक परिवार जैसा महसूस हुआ। पढ़ें पूरी खबर
02:37 PM, 25-Jun-2023
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
02:30 PM, 25-Jun-2023
काहिरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed