Israel-Iran LIVE: पश्चिम एशिया में मदद सामग्री भेजेगा UK; ईरान से फ्रांस की अपील- US के साथ परमाणु वार्ता करें
{"_id":"684c75327d5e02825903088c","slug":"israel-iran-tension-live-updates-iran-fires-ballistic-missile-at-israel-nuclear-site-west-asia-unrest-2025-06-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran LIVE: पश्चिम एशिया में मदद सामग्री भेजेगा UK; ईरान से फ्रांस की अपील- US के साथ परमाणु वार्ता करें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sat, 14 Jun 2025 11:10 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:10 PM IST
खास बातें
Iran Israel Conflict News Live : ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस्राइल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलें इस्राइल पर दागी हैं। साथ ही उसने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता से भी इनकार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास अभी भी समय है। हमने ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था, और आज 61वां दिन था। इससे पहले, शुक्रवार सुबह सुबह आईडीएफ ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और उसके 20 शीर्ष कमांडर मार गिराए। इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख की भी मौत हुई। ईरान ने भी जवाब में इस्राइल पर हमला किया और 100 से ज्यादा ड्रोन दागे। जानिए इस्राइल-ईरान टकराव से जुड़े अपडेट्स
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल का टकराव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:09 PM, 14-Jun-2025
पीएम स्टार्मर ने पश्चिम एशिया में मदद के हाथ बढ़ाए
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए उन्होंने यूनाइटेड किंगडम से आकस्मिक मदद के तौर पर सेना के जेट विमान और अन्य जरूरी सामानों की खेप भेजने का फैसला लिया है।
10:50 PM, 14-Jun-2025
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : ANI
इस्राइली सेना के हमलों और ईरान के पलटवार के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने कहा है कि ईरान को अमेरिका से बातचीत करनी चाहिए। मैक्रों ने अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन से अपील की है कि अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर अटकी वार्ता को शीघ्र बहाल करने पर ईरान गंभीरता से विचार करे।
विज्ञापन
10:40 PM, 14-Jun-2025
ईरान के दक्षिण पारस क्षेत्र में गैस का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया
इस्राइली सेना के ताबड़तोड़ हमलों से ईरान में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि हमलों के बाद दक्षिण पारस क्षेत्र के चरण 14 से गैस का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। खबरों के मुताबिक इसकी क्षमता 12 मिलियन क्यूबिक मीटर है।
10:20 PM, 14-Jun-2025
इस्राइली हमले में अयातुल्ला खामेनेई के शीर्ष सलाहकार की मौत
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी इस्राइली सेना के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक दिन बाद शमखानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
09:34 PM, 14-Jun-2025
पुतिन ने इस्राइली हमले की निंदा की; नेतन्याहू बोले- ट्रंप का पूरा समर्थन हासिल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से कहा, वह ईरान के खिलाफ इस्राइल के सैन्य अभियानों की निंदा करते हैं। दूसरी तरफ इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ईरान पर इस्राइली सेना के हमलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'पूरा समर्थन' हासिल है।
09:05 PM, 14-Jun-2025
ईरान के गैस फील्ड में रिफाइनरी पर हमले की खबर
इस्राइली सेना के ताबड़तोड़ हमलों के बीच ईरानी समाचार एजेंसियों ने कहा है कि इस्राइल ने ड्रोन से ईरान के साउथ पारस गैस फील्ड में रिफाइनरी पर हमला किया है। अगर इसकी पुष्टि हो जाएगी तो यह ईरान के तेल और प्राकृतिक गैस उद्योग पर इस्राइल का पहला हमला होगा। फिलहाल, इस्राइल ने ड्रोन हमले की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि ईरान पड़ोसी देश कतर के साथ गैस क्षेत्र को साझा करता है। यह फारस की खाड़ी में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 PM, 14-Jun-2025
नेतन्याहू ने नरमी न बरतने के लिए संकेत
ईरान के रुख को लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, उनकी सेना ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई शासन की हर जगह और हर लक्ष्य पर हमला करेगी।
07:51 PM, 14-Jun-2025
अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर वार्ता पर ईरान का रुख
ईरान ने कहा है कि इस्राइल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर कोई भी बैठक 'अर्थहीन' होगी। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन खामेनेई के नेतृत्व वाले ईरानी प्रशासन के साथ बैठक करना चाहता है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, हमें अभी भी बातचीत की उम्मीद है।
07:05 PM, 14-Jun-2025
IDF की चेतावनी, कहा- तेहरान अब सुरक्षित नहीं है, इस्राइली जेट भर रहे स्वतंत्र उड़ान
पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के हिंसक संघर्ष के बीच इस्राइली रक्षा बलों (IDF) प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने शनिवार को कहा, इस्राइली वायु सेना ने तेहरान पर हवाई कार्रवाई की स्वतंत्रता हासिल कर ली है। तेहरान 'अब सुरक्षित नहीं है।' डेफ्रिन ने कहा कि ईरानी राजधानी पर हवाई कार्रवाई की स्वतंत्रता हासिल करने के लिए तेहरान में रात भर ऑपरेशन चलाया गया। इस्राइली वायु सेना के 70 से अधिक लड़ाकू विमानों ने सैन्य कार्रवाई में भाग लिया। करीब 40 जगहों को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों में वायु रक्षा प्रणाली और परमाणु संपत्तियां भी शामिल हैं।
06:24 PM, 14-Jun-2025
SCO के बयान से भारत ने किनारा किया, MEA ने कहा- ईरान और इस्राइल के संघर्ष पर चर्चा नहीं हुई
भारत ने इस्राइल और ईरान के टकराव पर SCO के बयान से किनारा कर लिया है। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने इस्राइल और ईरान के बीच हाल के घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। भारत ने एससीओ के बयान से जुड़ी उपर्युक्त चर्चा में भाग नहीं लिया। ईरान पर किए गए इस्राइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को अलग करते हुए भारत ने स्पष्ट किया कि उसने उन चर्चाओं में भाग ही नहीं लिया जिसके बाद एससीओ की निंदा करने वाली टिप्पणियां सामने आईं।