Israel Iran Conflict Live: ईरान के हमले से बौखलाया इस्राइल, रक्षा मंत्री ने कहा- खामनेई अब जिंदा नहीं रह सकते
{"_id":"68534ac01117335fef085746","slug":"israel-iran-conflict-live-update-us-president-donald-trump-threatens-iran-india-s-operation-sindhu-started-2025-06-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Iran Conflict Live: ईरान के हमले से बौखलाया इस्राइल, रक्षा मंत्री ने कहा- खामनेई अब जिंदा नहीं रह सकते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 19 Jun 2025 04:08 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/तेहरान/वाशिंगटन/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/तेहरान/वाशिंगटन/नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Jun 2025 04:08 PM IST
खास बातें
Israel Iran Attack News in Hindi: ईरान और इस्राइल के बीच बीते छह दिन से संघर्ष जारी है। हर बीतते दिन के साथ दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष और तेज होता जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया है। वहीं ट्रंप ने भी एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। वहीं दूसरी ओर भारत ने भी ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधू शुरू कर दिया है। पढ़ें पल पल के अपडेट्स....
विज्ञापन
ईरान इस्राइल संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:02 PM, 19-Jun-2025
खामनेई अब जिंदा नहीं रह सकते- इस्राइल काट्ज
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई अब जिंदा नहीं रह सकते। उन्होंने यह बयान तब दिया जब ईरान की मिसाइलों ने एक अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए। काट्ज ने कहा कि खामेनेई एक तानाशाह हैं और उन्होंने इस्राइल को खत्म करने का संकल्प लिया है, इसलिए उनका अस्तित्व अब स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की हत्या की इस्राइली योजना को रोक दिया था। हालांकि ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।
02:36 PM, 19-Jun-2025
चीन ने ईरान, इस्राइल से अपने नागरिक निकाले
चीन ने ईरान और इस्राइल में जारी जंग के बीच दोनों देशों से अपने 1600 नागरिकों को निकाल लिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। चीन ने ईरान और इस्राइल से संघर्षविराम की अपील भी की। चीन ने ट्रंप की ईरान को धमकी पर कहा कि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय संबंधों में किसी भी तरह की धमकी या डराने के खिलाफ है।
विज्ञापन
01:29 PM, 19-Jun-2025
युद्ध अपराध के लिए खामेनेई को जवाबदेह ठहराया जाएगा
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा है कि अस्पताल पर हमले के युद्ध अपराध के लिए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को जवाबदेह ठहराया जाएगा। काट्ज ने कहा कि 'ईरानी तानाशाह बंकर में बैठकर इस्राइल के अस्पतालों और रिहायशी इलाकों में जानबूझकर हमले करा रहा है। ये सबसे बुरे युद्ध अपराधों में से एक हैं और खामेनेई को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।'12:36 PM, 19-Jun-2025
इराक के धर्मगुरु की चेतावनी- ईरानी नेतृत्व को निशाना बनाया तो व्यापक अराजकता फैल जाएगी
इराक के शीर्ष शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अली सिस्तानी ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया तो इससे व्यापक अराजकता फैल जाएगी और इससे युद्ध पूरे पश्चिम एशिया में फैल सकता है। गौरतलब है कि इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को निशाना बनाने की बात कही थी।11:33 AM, 19-Jun-2025
अस्पताल पर ईरान का हमला युद्ध अपराध, आंतकी घटना
इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्री उरिएल बुसो ने कहा है कि सोरोका अस्पताल पर ईरान का मिसाइल अटैक आतंकी घटना और युद्ध अपराध है। इस्राइल का आरोप है कि ईरान ने जानबूझकर अस्पताल को निशाना बनाया।10:26 AM, 19-Jun-2025
इस्राइली अस्पताल पर मिसाइल हमला
इस्राइल के बीरशेबा इलाके में सोरोका अस्पताल पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है। इस हमले में नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मध्य और दक्षिण इस्राइल में भी ईरानी मिसाइलों से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 AM, 19-Jun-2025
तेहरान में इस्राइली वायुसेना के हमले
इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ईरान की राजधानी तेहरान में हवाई हमले कर रही है। ईरानी मीडिया ने कहा है कि सेंट्रल तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिविट कर दिया गया है।08:34 AM, 19-Jun-2025
इस्राइल ने ईरानियों को अराक रिएक्टर का इलाका खाली करने को कहा, तेहरान में किए हवाई हमले
इस्राइली सेना ने ईरान के लोगों को अराक और खोनदाब शहरों को खाली करने का निर्देश दिया है। दरअसल अराक और खोनदाब शहरों में ईरान के हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर हैं। ये हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर्स को ठंडा करने में मदद करते हैं।08:12 AM, 19-Jun-2025
इस्राइली सेना ने घर को निशाना बनाया, फलस्तीनी बड़ी संख्या में हताहत
मध्य गाजा में इस्राइल के हमले में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। अल-अक्सा शहीद अस्पताल और अल-अवदा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक फलस्तीनी लोग घायल हुए हैं। गाजा शहर के ज़ेइतून इलाके में इस्राइली सेना ने एक घर पर बमबारी की, जिससे बड़ी संख्या में फलस्तीनी हताहत हुए।
07:30 AM, 19-Jun-2025
ईरान के साथ गाजा में भी हिंसक संघर्ष का दौर जारी
पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी टकराव के साथ-साथ इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष भी जारी है। फलस्तीनी युवाओं के कुद्स न्यूज नेटवर्क और फलस्तीनी सूचना केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य गाजा के नुसेरात में गाजा ब्रिज के पास इस्राइली सेना ने हमले किए। इस हमले में 16 फलस्तीनी मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।