फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Hamas War LIVE: IDF की कार्रवाई में तीन बड़े हमास कमांडर ढेर, इस्राइल के पक्ष में अमेरिका का बड़ा बयान

Sat, 28 Oct 2023 01:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Oct 2023 01:42 AM IST
खास बातें

Israel Hamas War News in Hindi: इस्राइल ने टैंकों व सैन्य टुकड़ियों के साथ बुधवार रात गाजा में हमास के ठिकानों पर सीमित जमीनी हमला किया। इस्राइली सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, कई आतंकी ठिकाने निशाना बनाए हैं। इसे बड़े पैमाने पर जमीनी हमला शुरू करने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Israel Hamas War Live Israel Ground Forces Launch Raid in Gaza With Tank And Troops News in Hindi
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

01:41 AM, 28-Oct-2023
इस्राइली ने अल-अक्सा मस्जिद जाने पर लगाई रोक
इस्राइल के सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को युवा फलस्तीनियों को अल-अक्सा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नहीं जाने दिया। लेकिन बड़े लोगों को जाने दिया। इस्राइली सुरक्षा बलों ने ऐसा मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए किया। प्रभारी प्राधिकरण यरूशलम इस्लामी बंदोबस्ती विभाग ने कहा कि पवित्र स्थल पर शुक्रवार को सिर्फ 5,000 लोगों ने ही नमाज पढ़ी। 7 अक्तूबर से पहले यह संख्या औसतन 50,000 होती थी। पहाड़ी पर स्थित मस्जिद को इस्राइली पुलिस ने अपने सख्त घेरे में ले लिया था। इस्राइल इस पहाड़ी को टेंपल पाउंट कहते हैं और मुस्लिम अल-हरम अल-शरीफ। मुस्लिम इस जगह को इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल मानते हैं।
01:23 AM, 28-Oct-2023
गाजा में तत्काल युद्धविराम की जरूरत: जॉर्डन
इस्राइल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के विशेष सत्र में चर्चा चल रही है। जॉर्डन ने गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव पेश किया है। चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के राजदूत महमूद दैफल्लाह हमौद ने कहा कि गाजा में तत्काल युद्धविराम की जरूरत है। इस त्रासदी को समाप्त करने और राजनयिक समाधान की दिशा में रास्ता बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों की जिम्मेदारी है और शांति के लिए प्रयास करना सभी का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन
11:05 PM, 27-Oct-2023

अमेरिका का बड़ा बयान- इस्राइल को हमास पर कार्रवाई का पूरा अधिकार

हमास और इस्राइल के हिंसक संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया के हालात बेहद नाजुक हैं। इसी बीच इस्राइल का समर्थन कर रहे अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सात अक्तूबर की वारदात के बाद इस्राइल को हमास पर कार्रवाई का पूरा अधिकार है।
10:24 PM, 27-Oct-2023

इस्राइली सेना का आरोप- हमास गाजा में 'अस्पतालों से युद्ध छेड़ रहा है'; हमास का पलटवार

इस्राइली सेना ने शुक्रवार को हमास पर गाजा पट्टी में अस्पतालों को इस्राइल के खिलाफ हमले के लिए परिचालन केंद्रों के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया। सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने पत्रकारों से कहा, "गाजा में हमास अस्पतालों से युद्ध छेड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि इस्लामी समूह अपने अभियानों को अंजाम देने के लिए इन केंद्रों में संग्रहीत ईंधन का भी उपयोग कर रहा है। 

हमास का पलटवार
हमास ने इस्रायली सेना के आरोप पर पलटवार किया कि वह अस्पतालों का दुरुपयोग कर रही है। आतंकी संगठन ने आरोपों को निराधार बताया। हमास राजनीतिक ब्यूरो के एक वरिष्ठ सदस्य इज़्ज़त अल-रिश्क के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, "दुश्मन सेना के प्रवक्ता ने जो कहा है उसमें सच्चाई का कोई आधार नहीं है।" इज़्ज़त ने इस्राइल पर "नरसंहार का मार्ग प्रशस्त करने" का आरोप लगाया।
09:42 PM, 27-Oct-2023

अमेरिका ने हमास की फंडिंग में शामिल ईरान स्थित संगठनों पर प्रतिबंध लगाया

Joe Biden - फोटो : Social Media
इस्राइल और हमास के युद्ध के बीच अमेरिका इस्राइल के साथ खड़ा है। अमेरिका ने शुक्रवार को हमास से जुड़े प्रमुख अधिकारियों, वित्तीय नेटवर्क और ईरान-आधारित संगठनों को निशाना बनाते हुए कड़े प्रतिबंधों का एलान किया। बैन ऐसे संगठनों पर लगाया गया है जो आतंकवादी समूह के वित्तपोषण में शामिल थे। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने प्रतिबंधों की जानकारी दी। ट्रेजरी ने ईरान में हमास के एक अधिकारी और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके साथ-साथ गाजा- आधारित इकाई पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस पर हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) को अवैध ईरानी फंड दिलाने में मदद के आरोप हैं
 
09:24 PM, 27-Oct-2023

इस्राइल हमास संघर्ष के बीच गाजा की घेराबंदी, संयुक्त राष्ट्र की चिंता- 'जल्द ही कई और लोग मरेंगे'

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस - फोटो : एएनआई
शुक्रवार को इस्राइल और हमास के युद्ध के 21वें दिन भी जमकर गोलीबारी हुई। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि गाजा में इस्राइल की घेराबंदी के परिणामस्वरूप "कई और लोग मारे जाएंगे।" यूएन की चिंता है कि घेराबंदी के कारण फलस्तीनी क्षेत्र की सड़कों पर सीवेज का पानी बह रहा है। पश्चिम एशिया के इस इलाके में दयनीय हालात पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने इस क्षेत्र में भोजन, ईंधन, पानी और बिजली की आपूर्ति पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:50 PM, 27-Oct-2023

इस्राइली सेना की कार्रवाई में तीन बड़े हमास कमांडर ढेर

आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने दराज तुफाह बटालियन के तीन वरिष्ठ हमास नेताओं को ढेर कर दिया। मारे गए कमांडर में डिप्टी बटालियन कमांडर इब्राहिम जद्बा, बटालियन कमांडर रिफत अब्बास, कॉम्बैट सपोर्ट कमांडर तारेक मारुफ शामिल हैं।
05:33 PM, 27-Oct-2023

गाजा में IDF ने 250 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया, पश्चिमी खान यूनिस बटालियन का कमांडर ढेर

हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन के कमांडर मदथ मुबशर को गुरुवार रात इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के हवाई हमले में मार गिराया गया। इस्राइल रक्षा बलों ने बताया, लगातार दूसरी रात, इस्राइली सैनिकों ने गाजा के अंदर लक्षित हमले किए, जिससे उन्हें हमास के खिलाफ संघर्ष में अगले चरण की तैयारी के लिए तैयार किया गया। बता दें कि आईडीएफ ने पिछले दिनों गाजा पट्टी में हमास के 250 से अधिक ठिकानों पर भी हमला किया।
05:23 PM, 27-Oct-2023

इस्राइल-हमास युद्ध: मरने वाले फलस्तीनी लोगों की संख्या 7,000 से अधिक

करीब 21 दिन पहले हमास ने इस्राइल पर अंधाधुंध रॉकेट हमले किए। 7 अक्तूबर की इस घटना के बाद दक्षिणी इस्राइल में खूनी संघर्ष हो रहा है। हमास की घुसपैठ के जवाब में इस्राइल ने विनाशकारी हवाई हमले किए हैं। सैन्य कार्रवाई के बीच फलस्तीनी मरने वालों की संख्या 7,000 से अधिक हो गई है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में 2,900 से अधिक नाबालिग और 1,500 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक कुल आंकड़ा 7326 हो चुका है।
05:19 PM, 27-Oct-2023

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान से जुड़ी जगहों पर हमला किया

पश्चिम एशिया में इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी सैनिकों पर हमलों के जवाब में सीरिया में एयरस्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी लड़ाकू विमानों की कार्रवाई पर पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार तड़के पूर्वी सीरिया में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े दो स्थानों पर हवाई हमले किए। अमेरिका के अनुसार, सीरिया में हमले पिछले सप्ताह की शुरुआत में इस क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और कर्मियों के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया। अमेरिका ने कहा, सीरिया में हमले नाजुक संतुलन बनाए रखने के बाइडन प्रशासन के दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed