West Asia Unrest Live: इराक ने इस्राइल के सैन्य अड्डे पर किया ड्रोन हमला, दो सैनिकों की मौत, 24 घायल
Israel Iran War News Live Updates: इस्राइल ईरान के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित किया। वहीं इस्राइल के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री लेबनान की राजधानी बेरूत पहुंचे हैं। इस्राइली सेना ने दावा किया कि बेरूत में हुए हमले में हिजबुल्ला के संचार प्रभाग के प्रमुख मोहम्मद राशिद स्काफी की मौत हो गई।
लाइव अपडेट
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने के लिए ईरान ने भारत की तरफ देखना शुरू कर दिया है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी शक्ति है। वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में पश्चिम एशिया में संघर्षों को कम करने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। इलाही की यह टिप्पणी एक विशेष साक्षात्कार के दौरान इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष और इस्राइल-हमास युद्ध में वृद्धि की पृष्ठभूमि में आई है। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान अन्य देशों तक पहुंच गया है, इलाही ने कहा कि ईरान रूस और चीन के साथ निकट संपर्क में है, लेकिन भारत के साथ सीधे संपर्क में नहीं है।
रोमानिया ने लेबनान को भेजी खाद्य सामग्री
लेबनान को रोमानिया ने भी मदद भेजी है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक रोमानिया गणराज्य से खाद्य आपूर्ति लेकर एक सहायता विमान बेरूत के राफिक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। बताया गया कि सहायता सामग्री का वितरण सेना कमांडर के प्रतिनिधि और रोमानिया सैन्य अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
इराक ने इस्राइल के सैन्य अड्डे पर दागे दो ड्रोन
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि इराक की ओर से इस्राइल के सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला किया गया। इसमें दो इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक सैनिक घायल हुए। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक आईडीएफ ने बताया कि हमले में गोलानी ब्रिगेड की 13वीं बटालियन में सिग्नल ऑफिसर कैडेट सार्जेंट डैनियल अवीव हैम सोफर और गोलानी ब्रिगेड की 13वीं बटालियन के आईटी विशेषज्ञ कॉर्पोरल ताल ड्रोर की मौत हो गई। आईडीएफ ने बताया कि जांच में सामने आया कि हमले में इराक से दो विस्फोटकों से लदे ड्रोन लॉन्च किए गए थे। इनमें से एक को हवाई सुरक्षा ने मार गिराया और दूसरे ने उत्तरी गोलान हाइट्स में एक सैन्य अड्डे पर हमला किया। हमले में दो शहीद सैनिकों के अलावा 24 अन्य घायल भी हुए। जिनमें दो गंभीर रूप से एक सामान्य और 21 मामूली रूप से घायल हैं।इस्राइल ने कहा- अब तक 250 से ज्यादा हिजबुल्ला लड़ाकों को मारा
इस्राइल ने बेरूत पर किया तीसरा हमला
ब्रिटेन और इटली ने की लेबनान की आर्थिक मदद
संयुक्त राष्ट्र ने उठाया प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा
लेबनान में इस्राइली हमलों के बीच मानवीय संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लेबनान में कुछ प्रवासी घरेलू कामगारों को घरों में बंद कर दिया गया है। जबकि उनके नियोक्ता हमलों से बचने के लिए भाग रहे हैं। संघर्ष में बढ़ते खतरे के कारण लेबनानी परिवार विदेशी घरेलू कर्मचारियों को छोड़ रहे हैं। लेबनान में 170,000 प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा का शिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के कार्यालय प्रमुख मैथ्यू लुसियानो ने कहा कि प्रवासी घरेलू कामगारों को उनके लेबनानी नियोक्ताओं द्वारा छोड़े जाने की रिपोर्ट मिल रही हैं। उन्हें सड़कों पर छोड़ दिया गया है या उनके नियोक्ताओं के भाग जाने के कारण वे अपने घरों में ही हैं। उनके पास आश्रय के बहुत सीमित विकल्प हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक आईओएम को प्रवासियों की ओर से घर वापस जाने के लिए मदद मांगने के अनुरोध मिल रहे हैं। मगर इसके लिए जरूरी पर्याप्त धनराशि हमारे पास नहीं है।
इस्राइल के हमलों का देंगे कठोर जवाब: विदेश मंत्री अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर इस्राइल ने ईरान पर हमला किया तो तेहरान कठोर जवाब देगा। अराघची ने शुक्रवार को बेरूत में लेबनान के संसद अध्यक्ष नबीह बेरी से मुलाकात के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि अप्रैल में ईरान और सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमलों के बाद ईरान की ओर से इस्राइल पर किया गया हमला आत्मरक्षा थी। ईरान ऐसे किसी भी कदम का समर्थन करता है जिससे इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम हो सके। यह तभी होगा जब गाजा में संघर्ष विराम लागू हो जाएगा।
इस्राइल ने हमला किया तो उसके ऊर्जा और गैस क्षेत्रों को बनाएंगे निशाना: ईरानी डिप्टी कमांडर
इस्राइल के संभावित हमलों को लेकर ईरान डिप्टी कमांडर ने धमकी दी है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक ईरान के डिप्टी कमांडर अली फदावी ने कहा कि अगर इस्नाइल ने ईरान पर हमला किया तो वह इस्राइल के ऊर्जा और गैस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाएगा। हम उनके सभी ऊर्जा स्रोतों, प्रतिष्ठानों, सभी रिफाइनरियों और गैस क्षेत्रों को निशाना बनाएंगे।
लेबनान के साथ खड़ा है ईरान: विदेश मंत्री
बेरूत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्होंने लेबनान का दौरा किया। ईरान हमेशा लेबनान के लोगों के साथ खड़ा हुआ है। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस्राइल के हमलों के बीच हम अन्य क्षेत्रीय सरकारों को भी लेबनान के प्रति अपने समर्थन में दृढ़ता दिखाने के लिए आमंत्रित करते हैं।I am in Beirut—alongside members of our Parliament and Red Crescent Society—to make clear that Iran will ALWAYS stand with people of Lebanon.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) October 4, 2024
We invite other regional govts to also display steadfastness in their support for Lebanon, especially amid onslaught by Israeli regime. pic.twitter.com/Gd4WnxDsNh