Bangladesh Oath Ceremony Live: तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए पीएम, ओम बिरला ने की 'डार्क प्रिंस' से मुलाकात
Tarique Rahman Oath Ceremony Live Updates: बांग्लादेश की राजनीति का आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद तारिक रहमान अब बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह से जुड़े सभी अहम अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तारिक रहमान और ओम बिरला की मुलाकात
बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तारिक रहमान से मुलाकात की।चीन के प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान को दी बधाई
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बधाई दी है। यह जानकारी चीनी दूतावास के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई। बधाई संदेश में ली कियांग ने कहा कि चीन और बांग्लादेश पड़ोसी देश हैं और दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ताना संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सरकार बांग्लादेश की नई सरकार को देश को सुचारू और स्थिर रूप से चलाने में मदद करेगी।
खलीलुर रहमान बनेंगें बांग्लादेश के विदेश मंत्री?
इन नेताओं ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली
- एम रशीदुज्जमां मिल्लत
- अनिंद्य इस्लाम अमित
- एम शरीफुल आलम
- शमा ओबैद इस्लाम
- सुल्तान सलाहुद्दीन तुकू
- बैरिस्टर कैसर कमाल
- फरहाद हुसैन आजाद
- अमीनुल हक
- मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन
- हबीबुर रशीद
- राजीब अहसन
- अब्दुल बारी
- मीर शाहे आलम
- ज़ोनयद साकी
- इशराक हुसैन
- फरज़ाना शर्मिन
- शेख फरीदुल इस्लाम
- एम नूरुल हक नूर
- यासर खान चौधरी
- एम इकबाल हुसैन
- एम ए मुहित
- अहमद सोहेल मंजूर
- बॉबी हज्जाज
- अली नवाज़ महमूद खय्याम
बांग्लादेश में इन नेताओं ने ली मंत्री पद से शपथ
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालयसलाहुद्दीन अहमद – गृह मंत्रालय
अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त और योजना मंत्रालय
मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
इकबाल हसन महमूद तुकू – बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय
अब्दुल अवल मिंटू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
मिजानुर रहमान मीनू – भूमि मंत्रालय
निताई रॉय चौधरी – सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
मोहम्मद असदुज्जमां – कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद – धार्मिक मामलों का मंत्रालय
अरिफुल हक चौधरी – श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर – वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
ज़ाहिर उद्दीन स्वपन – सूचना और प्रसारण मंत्रालय
शाहिद उद्दीन चौधरी एनी – जल संसाधन मंत्रालय
एहसानुल हक मिलन – शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
अमीन उर राशिद – कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
अफरोजा खानम – नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
असदुल हबीब दुलु – आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
ज़कारिया ताहिर – आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
दीपेन दीवान – चटगाँव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल – स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
फकीर महबूब अनम – डाक, दूरसंचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
शेख रबीउल आलम – सड़क परिवहन, पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय
चीफ व्हिप चुने गए बांग्लादेश में विपक्ष के नेता
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान को 13वीं बांग्लादेश पार्लियामेंट में विपक्ष का नेता चुना गया है, जबकि नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) की कन्वीनर नाहिद इस्लाम विपक्ष की चीफ व्हिप होंगी।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर तारिक रहमान ने ली शपथ
बीएनपी नेता तारिक रहमान ने आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह 17 साल बाद देश लौटे हैं और 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाई। उनकी पार्टी ने संसद में मजबूत बहुमत हासिल किया है, जिससे वह प्रधानमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने नया मंत्रिमंडल भी शपथ दिलाई। यह मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे।
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान।
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान।तारिक रहमान की नई कैबिनेट: 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों के नामों का एलान
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने अपनी नई कैबिनेट के नामों का खुलासा किया है। इस कैबिनेट में कुल 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे।कैबिनेट मंत्रियों के नाम:
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।
राज्य मंत्रियों के नाम:
एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खैयाम।