Uttarakhand Panchayat Election Live: दूसरे चरण में मतदान शुरू, सुबह से ही वोट करने के लिए लगी लंबी लाइन
{"_id":"6886e73c322566d41a01ac70","slug":"uttarakhand-panchayat-election-live-voting-begins-for-second-phase-in-nainital-haldwani-kumoun-2025-07-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Panchayat Election Live: दूसरे चरण में मतदान शुरू, सुबह से ही वोट करने के लिए लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 28 Jul 2025 04:10 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 28 Jul 2025 04:10 PM IST
खास बातें
कुमाऊं के हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर में हल्की बूंदाबांदी के साथ मतदान शुरू हुआ। हल्द्वानी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुलचौड़ में मतदान के लिए लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:09 PM, 28-Jul-2025
चंपावत-बाराकोट में दोपहर तक 32.35% मतदान हुआ
01:41 PM, 28-Jul-2025
विज्ञापन
01:22 PM, 28-Jul-2025
01:12 PM, 28-Jul-2025
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा जोश
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा जोश
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सोमवार की सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं में वोट डालने के लिए जोश देखने को मिल रहा है। अलचौना के ताड़ा गांव में ग्रामीण एक किमी दूर पैदल चलकर मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए पहुंचे। ग्राम पंचायत मलुवाताल, जंगलियागांव, अलचौना, चाफी, हरिनगर, बानना, भौर्सा में मतदान के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं। युवा और बुजुर्ग मतदाता सड़क, जंगली जानवरों, पानी की समस्या हल करने वाले प्रत्याशियों को वोट डालने की बात कह रहे हैं।
12:35 PM, 28-Jul-2025
हवालबाग ब्लॉक में मतदाताओं की लंबी कतारें
12:27 PM, 28-Jul-2025
मतदान के लिए नायकगोठ केंद्र पर छाता लेकर लाइन में लगे रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 28-Jul-2025
विधायक शिव अरोरा ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का किया दावा
11:48 AM, 28-Jul-2025
11:32 AM, 28-Jul-2025
चंपावत ब्लॉक में 14.31% और बाराकोट में 12.78% वोटिंग
बारिश के बावजूद चंपावत में उत्साहित मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले के चंपावत और बाराकोट ब्लॉक में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में दोनों ब्लॉकों में 10 बजे तक 13.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। टनकपुर में बारिश के बीच भी लोग छतरी लेकर गांव की सरकार बनाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। चंपावत ब्लॉक में सुबह 10 बजे तक 14.31 प्रतिशत और बाराकोट में 12.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।
11:13 AM, 28-Jul-2025
दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत दस बजे तक।
रुद्रपुर - कुल वोटर 93223 - पड़े वोट 17457 - 18.73 फीसदी मतदानकाशीपुर - कुल वोटर 70145 - पड़े वोट 13106 - 18.68 फीसदी मतदान
जसपुर - कुल वोटर - 95323 - पड़े वोट 18987 - 19.92 फीसदी मतदान
कुल वोट - 258691 - पड़े वोट 49550 - 19.15 फीसदी मतदान