Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Live: मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह, बूथों पर भीड़
{"_id":"67918dd3ac7717b0cc0c45c6","slug":"uttarakhand-nikay-chunav-2025-voting-uttarakhand-local-election-voting-in-nainital-almora-pithoragarh-2025-01-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Live: मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह, बूथों पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 Jan 2025 02:50 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:50 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Voting Today: उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को चुनाव होगा।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:46 AM, 24-Jan-2025
105 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट में 105 साल की बुजुर्ग महिला पार्वती उप्रेती पत्नी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तारादत्त उप्रेती की धर्मपत्नी ने मतदान किया।
02:45 AM, 24-Jan-2025
चंपावत में दोपहर 2 बजे तक में 42.22 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका चंपावत में 41.76 प्रतिशत
नगर पालिका लोहाघाट 41.28 प्रतिशत
नगर पालिका टनकपुर 38.24 प्रतिशत
नगर पंचायत बनबसा 47.61 प्रतिशत
विज्ञापन
02:30 AM, 24-Jan-2025
नगर निकाय चुनाव बागेश्वर में दो बजे तब 42.57% मतदान हुआ
1- नगर पालिका बागेश्वर - 33.48%
2- नगर पंचायत कपकोट - 50.12%
3- नगर पंचायत गरुड़ - 49.66%
01:27 AM, 24-Jan-2025
प्रत्याशी ललित जोशी ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी शहर से कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने पत्नी के साथ मतदान किया।
01:17 AM, 24-Jan-2025
डीएम वंदना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
11:20 PM, 23-Jan-2025
विधायक शिव अरोरा ने मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 PM, 23-Jan-2025
चंपावत में पहले 2 घंटे में 12.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर पालिका चंपावत में 9.02 प्रतिशत
नगर पालिका लोहाघाट 11.05 प्रतिशत
नगर पालिका टनकपुर 11.34 प्रतिशत
नगर पंचायत बनबसा 16.7 प्रतिशत
10:39 PM, 23-Jan-2025
भीमताल नगर पालिका में हुआ 11.06 प्रतिशत मतदान
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल नगर पालिका में हुआ 11.06 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका भीमताल में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों के बाहर मतदान करने के लिए मतदाताओं की कतार लगी हुई है। भीमताल में सुबह 10 बजे तक 11.06 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भीमताल में अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पद पर 35 प्रत्याशी मैदान है। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि मतदान के लिए मतदाताओं में जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
नगर पालिका भीमताल में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों के बाहर मतदान करने के लिए मतदाताओं की कतार लगी हुई है। भीमताल में सुबह 10 बजे तक 11.06 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भीमताल में अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पद पर 35 प्रत्याशी मैदान है। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि मतदान के लिए मतदाताओं में जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
10:16 PM, 23-Jan-2025
दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
तल्लीताल लोक निर्माण विभाग बूथ पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।
10:04 PM, 23-Jan-2025
पिथौरागढ़ में मतदान करने पहुंची दुल्हन
नगर निकाय चुनाव के लिए पिथौरागढ़ में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह अधिकांश मतदान केंद्रों में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। महिला मतदाताओं का कहना था कि पहले मतदान कर लें उसके बाद घर के अन्य कामकाज करेंगी। इसी बीच नवविवाहिता कविता पुनेठानिवासी कुजौली का बुधवार रात कहता निवासी रोहित के साथ विवाह हुआ। कविता अपनी ससुराल के लिए विदा होने से पहले जीआईसी मतदान केंद्र में पहुंची और उन्होंने मतदान किया। साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की।