PM Uttarakhand Visit Live: पिथौरागढ़ को मिली 4200 करोड़ की सौगात, पीएम बोले- आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा
{"_id":"65276f2f4eca51c709081f03","slug":"pm-modi-uttarakhand-visit-live-updates-adi-kailash-interact-with-local-people-army-soldiers-bro-personnel-2023-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Uttarakhand Visit Live: पिथौरागढ़ को मिली 4200 करोड़ की सौगात, पीएम बोले- आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 12 Oct 2023 04:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:15 PM IST
खास बातें
PM Modi In Amlora: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने गुंजी में रं समाज के स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पाद देखे। साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल भी बजाया। लोगों का हाथ हिलाकर स्वीकार अभिवादन किया। पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पीएम मोदी ने किया सभा को संबोधित
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:15 PM, 12-Oct-2023
हमारा तिरंगा हर जगह ऊंचाइयों पर उड़ रहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज हमारा तिरंगा हर जगह ऊंचाइयों पर उड़ रहा है। हमारा चंद्रयान तीन चांद पर पहुंचा। जहां दुनिया में अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। भारत ने चांद की जमीन पर उतरे चंद्रयान तीन मिशन को शिव शक्ति नाम दिया। आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज हमारा तिरंगा हर जगह ऊंचाइयों पर उड़ रहा है। हमारा चंद्रयान तीन चांद पर पहुंचा। जहां दुनिया में अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। भारत ने चांद की जमीन पर उतरे चंद्रयान तीन मिशन को शिव शक्ति नाम दिया। आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा है।
04:14 PM, 12-Oct-2023
हमारी सरकार माताओं-बहनों की हर मुश्किल दूर करने को प्रतिबद्ध
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार माताओं-बहनों की हर मुश्किल को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल लाल किले से मैंने महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन देने की घोषणा की है। ड्रोन के माध्यम खेतों में दवा, खाद, बीज पहुंचाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
04:08 PM, 12-Oct-2023
वन रैंक-वन पेंशन की दशकों पुरानी मांगी की पूरी
पिथौरागढ़ में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन की उनकी दशकों पुरानी मांग को हमारी ही सरकार ने पूरा किया है। अब तक वन रैंक-वन पेंशन के तहत 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हमारी सरकार पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। इसका लाभ उत्तराखंड के भी 75 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों के परिवार को मिला है।
04:07 PM, 12-Oct-2023
भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिएः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स समाप्त हुए हैं। इसमें भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने शतक लगाया। 100 से अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस खेल में उत्तराखंड की बेटियां और बेटे भी शामिल थे।
03:04 PM, 12-Oct-2023
4200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 4200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
02:48 PM, 12-Oct-2023
पहाड़ी टोपी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पहुंच गए हैं। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित नारायण आश्रम की कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:37 PM, 12-Oct-2023
नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से वह सीधे सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह छलिया नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है।02:40 PM, 12-Oct-2023
पूरा स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा
पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। पूरा स्टेडियम लोगों से खचाखच भर चुका है। पिथौरागढ़ के साथ ही अल्मोड़ा बागेश्वर चंपावत जनपदों से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री जनसभा से पहले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए 50,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पूर्व सीएम सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, अजय भट्ट, रेखा आर्या,गणेश जोशी सहित उत्तराखंड के सभी प्रमुख नेता यहां पहुंचे हैं।02:09 PM, 12-Oct-2023
पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर लिया भगवान जागनाथ का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। पिथौरागढ़ में पार्वती कुंड में दर्शन कर गुंजी में सेना के जवानों व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद पीएम जागेश्वर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12.10 बजे पीएम हेलीकाप्टर से शौकियाथल पहुंचे। जिसके बाद वह कार से जागेश्वर के लिए रवाना हुए। पनुवानौला तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने अपनी कार से बाहर निकल भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद पीएम जागेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए गए। यहां उन्होंने महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।01:48 PM, 12-Oct-2023
सीएम धामी ने पीएम को आदि कैलाश और आसपास के क्षेत्र के बारे में दी जानकारी
पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि के मंदिर आस्था ही नहीं आर्थिकी का भी केंद्र हैं। इन मंदिरों से हजारों लोगों की आर्थिकी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़ी है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी मंदिरों को एक सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आदि कैलाश और आसपास के क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।प्रधानमंत्री के भ्रमण से चीन सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ ही सीमा पर बसे गांव कुटी, नाबि, रोंगकांग, गुंजी, नपल्चयू, गर्व्यांग, बूंदी के ग्रामीणों में गजब उत्साह देखने को मिला। आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ज्योलिंगकांग हैलीपेड से गुंजी के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री मोदी आदि कैलाश की यात्रा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री भी बन गए है। तीन देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगी इस भूमि से प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को अध्यात्म और वैश्विक क्षेत्र में उभरती भारत की शक्ति का संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन की संभावनाएं बढ़ गई है।
पिथौरागढ़ जनपद में आदि कैलाश 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर चीन और नेपाल की सीमा से सटा है। भारत की आध्यात्मिक भूमि है। आदि कैलाश के बारे में मान्यता है कि यह स्थान भगवान शिव के परिवार का निवास स्थान है। आदि कैलाश मार्ग पर मुख्य आकर्षण ओम पर्वत है। इस पर्वत पर ओम की आकृति उभरी हुई है। ओम पर्वत कैलाश यात्रा मार्ग में नावीढांगा में स्थित है। ओम पर्वत को आदि कैलाश का छोटा कैलाश भी कहा जाता है।