फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Varanasi: काशी में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीत का मंत्र, बाबा विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था

Sun, 27 Feb 2022 07:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 07:00 PM IST
खास बातें

PM Modi in Varanasi LIVE:  बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद और पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे। संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी भी लगाई। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi LIVE Updates UP election 2022 will give victory mantra to BJP workers and worship in kashi vishwanath mandir
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:45 PM, 27-Feb-2022

एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली रवाना

पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर ध्रमेंद्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
06:14 PM, 27-Feb-2022

काशी विश्वनाथ मंदिर से एयरपोर्ट के लिए निकले पीएम मोदी 

पीएम मोदी शाम 5:50 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में अर्चक नीरज पांडे के आचार्यत्व में प्रधानमंत्री मोदी ने षोडसोपचार पूजन किया। दर्शन पूजन के उपरांत प्रधान छह बजकर 11 मिनट पर मंदिर से बाहर निकले। पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
06:09 PM, 27-Feb-2022

बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

संस्कृत विश्वविद्यालय से पीएम मोदी का काफिला गोदौलिया होते हुए बांसफाटक पहुंचा। काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पूरे् धाम परिसर में हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा। पीएम मोदी अभी धाम परिसर में ही हैं। अधिकारियों से बात कर रहे हैं। 
05:54 PM, 27-Feb-2022

डबल इंजन की सरकार ने यूपी के विकास की पूरी ईमानदारी से कोशिश की

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि जब ये घोर परिवारवादी सरकार में थे, तो यूपी के विकास के लिए, गरीबों के लिए हम जो भी काम लेकर आते थे, उसमें ये अड़ंगा लगा देते थे। लेकिन बीते पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने यूपी के विकास की पूरी ईमानदारी से कोशिश की है।
05:47 PM, 27-Feb-2022

हम सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए

हम सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। ये एक-दो दिन की रिहर्सल नहीं, एक दो साल का कोर्स नहीं है, बल्कि सेवा एक माहयज्ञ है, जो जीवन की आखिरी सांस तक अनवरत चलते रहना चाहिए।
05:43 PM, 27-Feb-2022

भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए

प्रधानमंत्री मोदी बोले- काशी तो अविनाशी कही जाती है और काशी के लोग जब विश्वनाथ धाम परियोजना को लेकर गर्व का अनुभव कर रहे थे, तो उस समय हमने एक और अनुभव किया। हम सभी ने देखा कि भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:31 PM, 27-Feb-2022

काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया

संवाद के दौरान प्रधानमंत्री बोले- मैं किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना पसंद नहीं करता और ना ही किसी की आलोचना करना चाहता हूं। लेकिन जब सार्वजनिक रूप से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया, मेरे मन को बहुत सुकून मिला।
05:18 PM, 27-Feb-2022

आप मेरे लिए एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह

बूथ विजय सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, मुझे वाराणसी में लोगों का इतना प्यार और सम्मान मिला है। मेरी अनुपस्थिति में आप सभी भाजपा कार्यकर्ता ही पूरा काम संभालते हैं। आप मेरे लिए एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह हैं।  
05:14 PM, 27-Feb-2022

विश्वनाथ मंदिर जाने के कार्यक्रम में बदलाव

प्रधानमंत्री का विश्वनाथ मंदिर जाने के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब रोड शो करते हुए बेनियाबाग से काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।
प्रधानमंत्री का कवरेज प्लान 
3.35 बजेः देवरिया से पुलिस लाइन पर आगमन 
3.40 बजेः सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि मैदान में आगमन 
4.15 बजेः बूथ विजय सम्मेलन को सम्बोधन 
4.45 बजेः कार्यक्रमस्थल से काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रस्थान 
5.05 बजेः काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन  
5.25 बजेः विश्वनाथ बाबतपुर एय़रपोर्ट को प्रस्थान  
6.10 बजेः बाबतपुर एय़रपोर्ट से नई दिल्ली को रवाना
04:58 PM, 27-Feb-2022

समय समय पर कार्यकर्ताओं से बात करते रहते हैं पीएम मोदी

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने पीएम मोदी के कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक खास लगाव है। वो समय समय पर उनसे बात करते रहते हैं। इसी के तरह आज यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed