फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Mlc Election 2023: यूपी में स्नातक व शिक्षक एमएलसी की पांच सीटों के लिए मतदान खत्म, दो फरवरी को आएंगे नतीजे

Mon, 30 Jan 2023 04:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jan 2023 04:29 PM IST
खास बातें

विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। मतगणना दो फरवरी को होगी। सभी जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।

विज्ञापन
UP Mlc Election 2023 Voting for five MLC seats 63 candidates live update in hindi
एमएलसी चुनाव : सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, हंगामा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:02 PM, 30-Jan-2023

शिक्षक विधायक चुनाव में 75 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 10 जनपदों के 141 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। इस दरमियान क्षेत्र के 34,495 मतदाताओं में से 26,169 अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 90 फीसदी मतदान महोबा में हुआ। जबकि, सबसे कम 68 प्रतिशत मतदान प्रयागराज में हुआ। झांसी में 49 प्रतिशत मतदान हुआ।
03:53 PM, 30-Jan-2023

इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन के लिए दोपहर दो बजे तक 51.37 फीसदी मतदान

इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन के लिए दोपहर दो बजे तक 51.37 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव में प्रयागराज, झांसी समेत 10 जिलों कौशाम्बी, जालौन, बांदा, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, हमीरपुर और चित्रकूट के मतदाता हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
03:34 PM, 30-Jan-2023

बरेली मंडल में दोपहर दो बजे तक कुल 35.52 प्रतिशत वोट पड़े

बरेली- 41.69 प्रतिशत 
पीलीभीत- 33.23 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 40.16 प्रतिशत
बदायूं- 40.95 प्रतिशत
रामपुर- 27.82 प्रतिशत
अमरोहा- 30.66 प्रतिशत 
बिजनौर- 36.70 प्रतिशत 
मुरादाबाद- 35.12 प्रतिशत 
संभल- 28.69 प्रतिशत 
02:46 PM, 30-Jan-2023

2 बजे तक रामपुर जिले में 27.82 प्रतिशत मतदान


मुरादाबाद-बरेली स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दोपहर 2 बजे तक रामपुर जिले में 27.82 प्रतिशत मतदान हुआ।
02:27 PM, 30-Jan-2023

रामचरितमानस ऐसा ग्रंथ नहीं जिस पर विवाद किया जाए-पाल

स्नातक एमएलसी चुनाव में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल भी मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश और स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस ऐसा ग्रंथ नहीं जिस पर विवाद किया जाए। रामचरितमानस पवित्र ग्रंथ है, विवाद करना गलत है। 
02:10 PM, 30-Jan-2023

मुरादाबाद जिले में 15.21 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद-बरेली स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दोपहर 12 बजे तक मुरादाबाद जिले में 15.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 30-Jan-2023

दोपहर 12.00 बजे तक 33.91 प्रतिशत मतदान हुआ

इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के तहत जनपद- झांसी में 25 मतदेय स्थलों पर सुबह 10.00 बजे तक कुल 4639 मतदाताओं में से 412 मत डाले गए, जिसका मतदान प्रतिशत 8.88 प्रतिशत रहा। दोपहर 12.00 बजे तक 1573 मत डाले गए, जिनका मतदान प्रतिशत 33.91 प्रतिशत रहा।
01:25 PM, 30-Jan-2023

दोपहर 12 बजे तक 10.42 फीसदी मतदान

विधानसभा परिषद की बरेली-मुराबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से जारी है। बारिश की वजह से मतदान की रफ्तार धीमी है। इस चुनाव में बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के मतदाता भाग लेंगे। रामपुर जिले में  दोपहर 12 बजे तक 10.42 फीसदी मतदान हुआ है। जिले में 12,248 मतदाता हैं। 12 मतदान केंद्रों के 21 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
12:43 PM, 30-Jan-2023

सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

मुरादाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मौसम खराब होने के बावजूद स्नातक मतदाता घरों से निकल रहे हैं। सुबह दस बजे तक 16 मतदान केंद्रों पर कुल 1066 मत डाले गए। वहीं मुरादाबाद ब्लॉक पर बने बूथ पर ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। दाेनों के बीच धक्का मुककी हुई। जिससे हंगामा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर कब्जा किया है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता सपा पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया। इसके बाद मतदान प्रकिया आगे बढ़ सकी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मतदान शांति पूर्ण चल रहा है। दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
12:40 PM, 30-Jan-2023

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में मतदान जारी

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है, जो शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव में 17 जिलों के 321 बूथों पर दो लाख 50 हजार 856 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार की दोपहर एक बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। गोरखपुर, बस्ती और कुशीनगर में 10 बजे तक चार फीसदी मतदान पड़े। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed