लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

UP By Election Results : रामपुर में खत्म हुआ भाजपा का इंतजार, डिंपल यादव ने मैनपुरी में रचा इतिहास

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Dec 2022 09:38 PM IST
प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं डिंपल यादव
प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

खास बातें

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव  के  लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है। मैनपुरी और खतौली में सपा तो वहीं रामपुर में भाजपा को जीत मिली है। मतणना से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:21 PM, 08-Dec-2022

भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले

रालोद-सपा-आसपा गठबंधन ने खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराकर विजय हासिल की। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22160 मतों से शिकस्त दी। बताया गया कि मदन भैया को 97071 तो भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले हैं।
05:50 PM, 08-Dec-2022

खतौली में गठबंधन की जीत, हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की जीत। 
05:40 PM, 08-Dec-2022
रामपुर के अब तक के विधायक का सफर
  • 1952 फजलुल हक -कांग्रेस
  • 1957 असलम खां - निर्दलीय
  • 1962 बेगम किश्वर आरा कांग्रेस
  • 1967 अख्तर अली खां -स्वतंत्र पार्टी
  • 1969 एम अली खां कांग्रेस
  • 1974 मंजूर अली खां कांग्रेस
  • 1977 मंजूर अली खां कांग्रेस
  • 1980 आजम खां जनता पार्टी (एस)
  • 1985 आजम खां लोकदल
  • 1989 आजम खां जनता दल
  • 1991 आजम खां जनता पार्टी
  • 1993 आजम खां सपा
  • 1996 अफरोज अली खां कांग्रेस
  • 2002 आजम खां सपा
  • 2007 आजम खां सपा
  • 2012 आजम खां सपा
  • 2017 आजम खां सपा
  • 2019 तजीन फात्मा सपा (उपचुनाव)
  • 2022 आजम खां सपा
  • 2022 आकाश सक्सेना भाजपा (उपचुनाव)
विज्ञापन
05:25 PM, 08-Dec-2022

अखिलेश ने डिंपल के साथ की प्रेसवार्ता, दिया धन्यवाद

मैं सबसे पहले आप लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं। जसवंतनगर ने रिकॉर्ड तोड़ा मुझे इस बात की खुशी है। एतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रति सम्मान रखते हैं और सभी का आदर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान वोट न डालने देने की बात को उठाया। उन्होंने कहा कि यह भीमराव साहब के संविधान से चलने वाला देश है।
 
05:17 PM, 08-Dec-2022

डिंपल यादव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नवीन मंडी स्थित मतगणना पंडाल में प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इस दौरान मौजूद रहे। मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत हासिल हुई है।
04:58 PM, 08-Dec-2022

 बसपा वोट बैंक ने साइकिल को दी रफ्तार

मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा ने इस बार भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों ही दल बसपा वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की जुगत में थे। बृहस्पतिवार को आए उपचुनाव के परिणामों ने ये साफ कर दिया कि बसपा वोट बैंक ने साइकिल को ही रफ़्तार देने का काम किया।
विज्ञापन
04:40 PM, 08-Dec-2022

शिवपाल ने किया अपना ट्वीटर अकाउंट अपडेट 

शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल की पहचान में फिर लिखा ‘नेता समाजवादी पार्टी’।
04:31 PM, 08-Dec-2022

रामपुर में 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की

अब तक रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।
04:20 PM, 08-Dec-2022

करीब 288461 वोट से जीतीं डिंपल यादव

डिंपल यादव करीब 288461 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंचेंगे। जीत का आंकड़ा बदल सकता है। 
 
04:09 PM, 08-Dec-2022

रामपुर में भाजपा की एतिहासिक जीत

आकाश सक्सेना को प्रमाणपत्र देकर उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया है।


 
04:00 PM, 08-Dec-2022

आजम खां के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की

आजम खां के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने 33000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट से आजम खां 10 बार विधायक रहे हैं। यह नतीजा उनके लिए काफी निराशाजनक है।
03:47 PM, 08-Dec-2022

आजम खां का किला ढहा

रामपुर से समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। डिंपल की अजेय बढ़त के बाद लग रहा था कि रामपुर में भी सपा प्रत्याशी शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। आजम खां और सपा के लिए यह काफी बढ़ा झटका है।
03:42 PM, 08-Dec-2022

डिंपल यादव 286812 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 615798
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 328986
03:38 PM, 08-Dec-2022

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-30

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-66382
  • आसिम राजा, सपा-45063
  • मतों का अंतर-21319

रामपुर में 32 राउंड तक 
  • भाजपा- 80964
  • सपा - 45262। 
  • भाजपा की बढ़त 31158.
03:32 PM, 08-Dec-2022

खतौली : 22वे राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  77067
  • राजकुमारी 64631
  • रालोद  12436 वोट से आगे

23वे राउंड के बाद कुल वोट
  • मदन भैया  81222
  • राजकुमारी 67533
  • रालोद  13689 वोट से आगे

24वे राउंड के बाद कुल वोट
  • मदन भैया  86478
  • राजकुमारी 69499
  • रालोद  16979 वोट से आगे

25वे राउंड के बाद कुल वोट
  • मदन भैया  90331
  • राजकुमारी 72501
  • रालोद  17830 वोट से आगे
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;