UP Election 2022 Live: अमित शाह बोले- आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली दिखाई नहीं देता, हर जगह सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देते हैं
{"_id":"621700add30e570b474c18d9","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-5th-phase-election-in-uttar-pradesh-date-district-wise-candidate-list-news-in-hindi-24-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: अमित शाह बोले- आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली दिखाई नहीं देता, हर जगह सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 24 Feb 2022 04:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 24 Feb 2022 04:18 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : प्रयागराज
लाइव अपडेट
04:12 PM, 24-Feb-2022
अब यूपी में बाहुबली नहीं सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देते हैं: अमित शाह
बस्ती में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा की। यहां उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में चार चरण के चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली दिखाई नहीं देता, हर जगह सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देते हैं, ये काम योगी सरकार ने किया है।03:53 PM, 24-Feb-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में कहा कि बिजनौर और नोएडा से जो टैक्स आता है उसमें मलाई मारने को तैयार लेकिन वहां के लोगों से मिलने जाना, उनके सुख-दुख पूछना उसमें अंधविश्वास आड़े आ जाए। क्या ऐसे लोग उत्तर प्रदेश का भला और आधुनिक उत्तर प्रदेश बना सकते हैं?
विज्ञापन
03:51 PM, 24-Feb-2022
परिवारवादी लोग अफवाहवादी, पलायनवादी और घोर अंधविश्वासी भी हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी कभी सशक्त और आधुनिक उत्तर प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकते हैं। यह ऐसे लोग हैं जो अफवाहवादी, पलायनवादी और घोर अंधविश्वासी भी हैं। यह कैसे लोग हैं और उनका अंधविश्वास कैसा है कि उनकी कुर्सी न चली जाए इसके लिए यह लोग नोएडा, बिजनौर नहीं जाते।03:09 PM, 24-Feb-2022
पहले राशन सपा के गुर्गों के पास चला जाता था: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राशन सपा के गुर्गों के पास चला जाता था और हाथी का पेट तो इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन उसमें समा जाएगा। गरीब देखता रह जाता था। हमने तय किया है कि होली, दीपावली में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराएंगे।02:30 PM, 24-Feb-2022
प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां यूपी में भी घोर परिवारवादियों ने कांग्रेस कल्चर को ही खुद में पूरा का पूरा उतार लिया है और उसी रंग में रंग गए हैं। बीते कई दशकों से कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, एक ही परिवार की बंधक बनी हुई है।
02:20 PM, 24-Feb-2022
अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आजादी के बाद कांग्रेस में दिक्कत आना शुरू हुई जब एक ही परिवार ने पार्टी पर कब्जा शुरू कर दिया। पूरे देश में बहुत सारी पार्टियां कांग्रेस को देखकर ये सीख गईं और पूरे लोकतंत्र को दीमक की तरह बहुत बड़ा नुकसान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 24-Feb-2022
वोट बैंक की राजनीति ही इन दलों की मजबूरी बन गयी है: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब इन नेताओं ने वोटबैंक की राजनीति, तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, उसे खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक और तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने इन नेताओं को अपना बंधक बना लिया है। अब वोट बैंक की राजनीति ही इन दलों की मजबूरी बन गयी है।02:07 PM, 24-Feb-2022
मैंने और मेरी मां ने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से नंबर आया: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये परिवारवादी सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। मैंने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से मेरा नंबर आया। मेरी मां सौ साल की हैं और उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। जब उनका नंबर आया तब ही मेरी मां ने भी वैक्सीन लगाई।01:54 PM, 24-Feb-2022
परिवारवादियों के सारे गणित उल्टे पड़ गए: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के 4 चरण पूरे हो चुके हैं और चारों ही चरणों में लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया। जो घोर परिवारवादी सोच रहे हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे, बिखर जाएंगे, देशहित को भूल जाएंगे उन सबके सारे गणित उल्टे पड़ गए हैं।01:49 PM, 24-Feb-2022