फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम मोदी ने लॉन्च की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जानें कैसे कर पाएंगे आवेदन

Sun, 17 Sep 2023 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 17 Sep 2023 05:27 PM IST
खास बातें

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2023 Registration Online: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर देश को एक बड़ी सौगात दी, जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा। दरअसल, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Launched Live: PM Modi Vishwakarma Scheme Today How to Apply Online pmvishwakarma.gov.in
PM Vishwakarma Yojana:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया गया। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:00 PM, 17-Sep-2023
इतनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि
  • विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इसके बारे में योजना लॉन्च करने के बाद अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बताया
  • साथ ही लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड मिलेगा और साथ ही आधारभूत कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
03:45 PM, 17-Sep-2023
  • इस विश्वकर्मा योजना पर 13000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, जिसका सीधा फायदा इससे जुड़ने वाले लाभार्थियों को मिलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
03:30 PM, 17-Sep-2023
  • विश्वकर्मा योजना में पहली बार में 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। वहीं, इस योजना के तहत जुड़ने वाले लोगों की दों तरह की स्किल ट्रेनिंग होगी। इसमें पहली बेसिक और दूरी एडवांस ट्रेनिंग शामिल है।
03:15 PM, 17-Sep-2023
ये बातें जान लें:
  • 500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा
  • औजारों के लिए 15 हजार रुपये एडवांस
  • बिना सिक्योरिटी 1 लाख रुपये कर्ज मिलेगा, जिसे18 महीने में वापस करना होगा और आगे आप और ज्यादा पैसे ले सकते हैं
  • इंसेंटिव जैसी सुविधाएं लाभार्थियों को मिलेगी।
03:00 PM, 17-Sep-2023
आवेदन के वक्त इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत:-
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक।
02:45 PM, 17-Sep-2023
आवेदन के लिए ये है जरूरी शर्त
  • अगर आप इस प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आवेदक की उम्र 18 साल या उससे अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 17-Sep-2023
ये लोग होंगे योजना के लिए पात्र:-
  • राजमिस्त्री
  • नाई
  • मालाकार
  • धोबी
  • दर्जी
  • ताला बनाने वाले
  • अस्त्रकार
  • मूर्तिकार
  • पत्थर तराशने वाले
  • लोहार
  • सुनार
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाव निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।
02:18 PM, 17-Sep-2023
  • यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 18 विश्वकर्माओं (जिन्हें आज प्रमाण पत्र दिए गए) के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लिक करवाई तस्वीर।
02:15 PM, 17-Sep-2023
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
  • अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा सकते हैं और कुछ दस्तावेजों की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
02:00 PM, 17-Sep-2023
कहां मिलेगी योजना की सारी जानकारी?
  • अगर आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं या इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जा सकते हैं।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed