PM Kisan Nidhi Yojana: जारी हुई 23वीं किस्त, किन्हें मिले 2000 रुपये किन्हें नहीं; यहां करें चेक
{"_id":"6a34f230b37561331f0041f1","slug":"pm-kisan-yojana-23rd-installment-date-live-prime-minister-modi-to-release-pm-kisan-23-kist-kab-aayegi-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi Yojana: जारी हुई 23वीं किस्त, किन्हें मिले 2000 रुपये किन्हें नहीं; यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
खास बातें
PM Kisan 23th Installment Status Check pmkisan.gov.in: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है और इसके साथ ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का 23वीं किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से 23वीं किस्त को जारी किया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 23वीं किस्त।
- फोटो : YT/Narendra Modi
लाइव अपडेट
07:47 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23th Installment Status Check: कैसे चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस?
- पीएम किसान पोर्टल ओपन करें।
- इसके बाद फार्मर कॉर्नर में Know Your Status के विकल्प का चयन करें।
- नेक्स्ट स्टेप पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड फिल करें।
- यह करने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी डिटेल्स आ जाएगी।
07:34 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23th Installment Status Check: कब हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत?
- भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को की थी।
- अब तक इस योजना की कुल 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
07:19 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
- किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार इस योजना का संचालन कर रही है।
- हर साल 6 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं।
- 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद हर साल 3 किस्तों के माध्यम से भेजी जाती है।
06:59 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: ऑफलाइन भी कर सकते हैं पीएम किसान योजना में आवेदन
- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाना होगा।
06:44 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23th Installment Status Check: कैसे करें पीएम किसान योजना में आवेदन?
- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन की प्रक्रिया में आपको सभी जरूरी प्रोसेस को फॉलो करना होगा और मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना होगा।
06:35 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23th Installment Status Check: पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
- इस हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल करके आप किस्त न आने की प्रमुख वजहों को जान सकते हैं।
- इसके अलावा खेती किसानी से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:24 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: खाते में 23वीं किस्त न आने पर कहां करें संपर्क
अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं इस स्थिति में आप पीएम किसान योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं।06:14 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23th Installment Status Check: बीते लंबे समय से था किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वीं किस्त 13 मार्च, 2026 को जारी किया था।
- इसके बाद से किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
- आज उनका यह इंतजार खत्म हो गया है।
- किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान काफी खुश दिख रहे हैं।
06:02 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan Yojana Live: किन किसानों को नहीं मिला 23वीं किस्त का लाभ
- किसान जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई
- वे किसान जिन्होंने अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई
- भूलेखों का सत्यापन न कराने पर
- बैंक अकाउंट से आधार कार्ड जिनका लिंक नहीं है
05:52 PM, 20-Jun-2026
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: कैसे चेक करें किस्त के पैसे बैंक खाते में आए या नहीं?
- पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकारी की तरफ से मैसेज आता है
- अगर ये मैसेज नहीं आया है, तो बैंक भी पैसे क्रेडिट होने का मैसेज भेजता है
- आप एटीएम या पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं