फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में भेजे गए 2-2 हजार रुपये

Mon, 24 Feb 2025 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 Feb 2025 04:40 PM IST
खास बातें

PM Kisan Yojana 19th Installment Status Live Updates: आज का दिन पीएम किसान योजना से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वीं किस्त जारी की। किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date Live: Beneficiary Status, PM Kisan Ki 19 Kist Kab Aayegi News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : Youtube/Narendra_Modi

लाइव अपडेट

03:27 PM, 24-Feb-2025

PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 19वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने देश के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया। 
10:52 AM, 24-Feb-2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aaegi: इन किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं। अगर आपके ये काम पूरे होते हैं तभी आपको किस्त का लाभ मिलता है। जैसे, पहला काम है ई-केवाईसी करवाना। जिन किसानों ने ये काम करवाया है उन्हें किस्त का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
10:42 AM, 24-Feb-2025
PM Kisan 19 kist Kab Aayegi: आवेदन के लिए स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपनी पर्सनल जानकारी यहां पर भरनी है जैसे, नाम, उम्र, मोबाइल नंबर आदि
  • फिर अपनी बैंक खाते की जानकारी यहां पर भरें और इसके बाद जमीन रिकॉर्ड यहां पर सबमिट करें
  • अब आखिर में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपको वेरिफाई करवा है और फिर आपका आवेदन हो जाता है।
10:32 AM, 24-Feb-2025
PM kisan 19th Installment 2025: आप भी जुड़ सकते हैं योजना से

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करना होता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • फिर आपको 'New Farmer Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
10:15 AM, 24-Feb-2025
PM kisan 19th Installment 2025: कृषि मंत्री ने किस्त को लेकर दी जानकारी
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आज पीएम नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसको लेकर उनके कार्यालय की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया।
10:00 AM, 24-Feb-2025
PM Kisan 19 kist Kab Aayegi: योजना के पूरे हुए 6 वर्ष, पीएम ने कही ये बात
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा "पीएम-किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं। हमारा ये प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है। "


ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी आज जारी करेंगे 19वीं किस्त, 9.80 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 24-Feb-2025
PM kisan 19th Installment 2025: आप भी जुड़ सकते हैं योजना से

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करना होता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • फिर आपको 'New Farmer Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
09:30 AM, 24-Feb-2025
PM Kisan Yojana: खत्म हो जाएगा आज इंतजार
  • पीएम किसना योजना से जुड़े करोडो़ं किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 19वीं किस्त आएगी।
09:15 AM, 24-Feb-2025
PM Kisan Samman Nidhi: ये नेता भी रहेंगे मौजूद
  • 19वीं किस्त जारी करने के लिए भागलपुर में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है उसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
09:00 AM, 24-Feb-2025
PM Kisan Yojana: दो बजे पीएम पहुंचेंगे बिहार
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे और यहां से से डेढ़ बजे हेलीकाप्टर में सवार होकर भागलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे 2 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर उतरेंगे।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed