फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics Day 15: पहलवान रितिका की रेपेचेज से कांस्य जीतने की भी उम्मीद खत्म, विनेश पर फैसला अब इस दिन

Sat, 10 Aug 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 10 Aug 2024 11:16 PM IST
खास बातें

India at Paris 2024 Olympics Games Day 15 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, रितिका क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 15 Games Live Golf Wrestling Result Medals Tally News in Hindi
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/

लाइव अपडेट

11:15 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: गोल्फ में खराब प्रदर्शन

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक (68) और दीक्षा डागर (78) ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक के चौथे दौर के बाद अपना अभियान को क्रमश: संयुक्त 29वें और 49वें स्थान खत्म किया। टोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली अदिति ने आखिरी दौर में चार अंडर का स्कोर किया लेकिन शुक्रवार को खराब कार्ड के बाद उनके लिए यह वापसी करना काफी मुश्किल था। उनका कुल स्कोर दो ओवर का रहा। दीक्षा ने लगातार दूसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आठ ओवर को कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी ने शनिवार को छह ओवर का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 13 ओवर का रहा। भारत ने इस ओलंपिक में छह पदक जीता है। इनमें एक रजत और पांच कांस्य हैं। भारत का अभियान पेरिस ओलंपिक में छह पदक के साथ समाप्त हुआ।
11:13 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: विनेश फोगाट पर फैसले की समय सीमा बढ़ी

विनेश फोगाट को लेकर खेल पंचाट में शुक्रवार को ही सुनवाई हो चुकी है। इसको लेकर फैसला शनिवार को आना था। हालांकि, अब भारतीय ओलंपिक संघ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि फैसले की समय सीमा को बढ़ दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पहले बताया था कि 13 अगस्त को फैसला आएगा। हालांकि, 10 मिनट बाद उन्होंने नया अपडेट देते हुए बताया कि अब 11 अगस्त तक खेल पंचाट फैसला सुना सकता है। अब फिर से पीटीआई ने बताया है कि फैसला 13 अगस्त को ही आएगा। उसी दिन बताया जाएगा कि विनेश को रत मिलेगा या नहीं। यानी विनेश को लेकर फैसला 13 अगस्त को आएगा। इसमें सिर्फ छोटा सा ऑर्डर होगा। डिटेल्ट ऑर्डर बाद में दिया जाएगा। विनेश ने खेल पंचाट से उन्हें रजत पदक देने की मांग की थी। विनेश को फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद विनेश ने खेल पंचाट के सामने अपील दायर की थी और उन्हें संयुक्त रजत देने की मांग की थी। इस पर सुनवाई तो पूरी हो चुकी है, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया है। 

विज्ञापन
10:55 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका का सफर खत्म

पहलवान रितिका हुड्डा का सफर पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो चुका है। क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद रेपेचेज से कांस्य की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उनको हराने वाली किर्गिस्तान की अयापेरी सेमीफाइनल में अमेरिका की केनेडी ब्लेड्स से हारकर बाहर हो गईं और रितिका का सफर वहीं समाप्त हो गया। भारत के एक और पदक जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारत ने इस ओलंपिक में छह पदक जीता है। इनमें एक रजत और पांच कांस्य हैं। भारत का अभियान पेरिस ओलंपिक में छह पदक के साथ समाप्त हुआ।
09:42 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: विनेश फोगाट पर फैसले की समय सीमा बढ़ी

विनेश फोगाट को लेकर खेल पंचाट में शुक्रवार को ही सुनवाई हो चुकी है। इसको लेकर फैसला आज आना था। हालांकि, अब भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि फैसले की समय सीमा को बढ़ दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पहले बताया था कि 13 अगस्त को फैसला आएगा। हालांकि, 10 मिनट बाद उन्होंने नया अपडेट देते हुए बताया कि अब 11 अगस्त तक खेल पंचाट फैसला सुना सकता है। यानी विनेश को लेकर फैसला कल रविवार को आएगा। इसमें सिर्फ छोटा सा ऑर्डर होगा। डिटेल्ट ऑर्डर बाद में दिया जाएगा। विनेश ने खेल पंचाट से उन्हें रजत पदक देने की मांग की थी। विनेश को फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद विनेश ने खेल पंचाट के सामने अपील दायर की थी और उन्हें संयुक्त रजत देने की मांग की थी। इस पर सुनवाई तो पूरी हो चुकी है, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया है। 
04:39 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका क्वार्टर फाइनल में हारीं

रितिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी ने हरा दिया। पेसिविटी टाइम में रितिका ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। पहले राउंड के बाद यही स्कोर था। हालांकि, दूसरे राउंड मे किर्गिस्तान की एथलीट ने को भी पेसिविटी टाइम में एक अंक मिला और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। यह रितिका पहला ओलंपिक था। किर्गिस्तान की पहलवान ने बाद में अंक अर्जित किए थे, इसलिए नियमों के हिसाब से उन्हें जीत मिली। इस ओलंपिक में कुश्ती के नियमों ने भारत के स्वर्ण पदक की उम्मीदों को काफी झटका दिया है। अब रितिका चाहेंगी कि किजी फाइनल में पहुंचें ताकि रेपेचेज से रितिका कांस्य के लिए भिड़ सकें। 
04:36 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: 1-0 से आगे रितिका

पहले राउंड के बाद रितिका 1-0 से आगे चल रही हैं। उन्होंने अपने शानदार डिफेंस की वजह से शीर्ष वरीय अयापेरी पर दबाव बना रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका का मुकाबला शुरू

भारत की महिला पहलवान रितिका हुड्डा 76 किग्रा भारवर्ग का सेमीफाइनल खेल रही हैं। उनके सामने किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी हैं। पहले पीरियड का खेल जारी है।
03:17 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रितिका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

महिलाओं की 76 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में रितिका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हंगरी की बर्नाडेट नेगी को तकनीकी श्रेष्ठता पर 12-2 से हरा दिया। अब शाम चार बजे से रितिका किर्गिस्तान की पहलवान आयपेरी मेदेत किजी से क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी। 
03:13 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: हंगरी की पहलवान पर 4-2 से आगे रीतिका

पहले राउंड के बाद रीतिका 4-2 से आगे है। हंगरी की पहलवान पर वह बढ़त बनाए हुए हैं।
03:10 PM, 10-Aug-2024

Paris Olympics Day 15 Live: रीतिका का मुकाबला

रीतिका का हंगरी की पहलवान से मुकाबला जारी है। पहले पीरियड में रीतिका 4-0 से आगे है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed