Paris Olympics Day 11 Live: विनेश ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान, क्यूबा की लोपेज को हराया
{"_id":"66b1d5dd647d3c742208d536","slug":"paris-olympics-2024-day-11-games-live-javelin-throw-men-s-hockey-athletics-result-medals-tally-news-in-hindi-2024-08-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Day 11 Live: विनेश ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान, क्यूबा की लोपेज को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 07 Aug 2024 12:33 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:33 AM IST
खास बातें
India at Paris 2024 Olympics Games Day 11 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन भारत के लिए खास है। भारत के लिए अब भी दो पदक तय हो सकते हैं।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
12:32 AM, 07-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: भारत को हराकर जर्मनी फाइनल में पहुंचा
जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल दागे और भारत पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बराबरी का गोल दागा, लेकिन मैच समाप्त होने से छह मिनट पहले जर्मनी ने तीसरा गोल दागा जिसने अंत में अंतर पैदा कर दिया। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।10:43 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: विनेश ने लोपेज को सेमीफाइनल में हराया
विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। रियो ओलंपिक में चोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है। अपने पहले मैच यानी प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। विनेश ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और वह बुधवार यानी सात अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी। विनेश से पहले केवल दो पुरुष पहलवान ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंच पाए हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों हार गए थे।
विज्ञापन
10:41 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: 5-0 से आगे विनेश
विनेश ने क्यूबा की पहलवान पर 5-0 की बढ़त बना ली है। अब 40 सेकंड से भी कम समय बचा है। विनेश इतिहास रचने जा रही हैं।10:38 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: पहले राउंड में 1-0 से आगे विनेश
पहले राउंड के बाद विनेश ने क्यूब के पहलवान पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। अब दूसरे राउंड में तीन मिनट का समय बचा है। देखना होगा कि कौन जीतता है।10:35 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: विनेश का सेमीफाइनल मैच शुरू
विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुका है। उनके सामने क्यूबा की लोपेज गुजमान हैं। दोनों के बीच पिछले महीने ही मुकाबला हुआ था और विनेश ने उस स्पैनिश ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता था। तब विनेश ने लोपेज को 3-1 से हराया था।10:11 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: थोड़ी देर में शुरू होगा विनेश का मैच
विनेश फोगाट थोड़ी देर में सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। मैट-बी पर उनका सामना क्यूबा की लोपेज गुजमान से है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:58 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: आज ही विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला
विनेश फोगाट महिलाओं की 50 किग्रा भारवर्ग में आज ही अपना सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। उनका मैच पौने 10 बजे के बाद कभी भी शुरू हो सकता है। अगर वह यह मैच जीतती हैं तो भारत का पदक पक्का हो जाएगा। वहीं, भारतीय हॉकी टीम आज ही सेमीफाइनल मैच खेलेगी। उनका सामना रात साढ़े 10 बजे से जर्मनी से होगा। नीरज चोपड़ा आठ अगस्त को रात 11.50 बजे फाइनल में उतरेंगे।04:20 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: विनेश फोगाट ने जीता क्वार्टर फाइनल मैच
विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने यूक्रेन की उकसाना को 7-5 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 10:15 बजे खेला जाएगा।04:07 PM, 06-Aug-2024
Paris Olympics Day 11 Live: विनेश फोगाट का मुकाबला शुरू
विनेश फोगाट का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना यूक्रेन की उकसाना लिवाच से हो रहा है।03:25 PM, 06-Aug-2024