फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहलवानों से मुलाकात, मैराथन बैठक खत्म, नहीं निकला नतीजा

Fri, 20 Jan 2023 03:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 03:10 AM IST
खास बातें

बुधवार (18 जनवरी) को भारतीय कुश्ती में अचानक तूफान खड़ा हुआ। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस मामले को लेकर पहलवानों को मिलने के लिए बुलाया है। हम इस खबर से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं।

विज्ञापन
restlers Protest Live: Top Wrestlers Protest Against WFI President Brijbhushan Sharan at Jantar Mantar
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:03 AM, 20-Jan-2023

मैराथन बैठक खत्म

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच मैराथन बैठक खत्म हुई। 
 
 
10:06 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से धरने पर बैठे पहलवान मिलने पहुंचे हैं। बजरंग पूनिया के साथ रवि दहिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बबीता फोगाट भी वहां गई हैं। पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता सरकार की ओर से जंतर-मंतर पर भी गई थीं। खेल मंत्री ने सबको डिनर पर बुलाया है।
विज्ञापन
08:38 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने दिया बयान

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने भी इस मामले पर अपना पहला बयान दिया। उन्होंने कहा, ''हम एथलीटों से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और हमारे साथ अपनी चिंताओं को व्यक्त करें। हम न्याय के लिए एक पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे। हमने भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए एक विशेष समिति बनाने का भी फैसला किया है।"
08:17 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बयान

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के धरने को लेकर पहली बार बयान दिया। उन्होंने चंडीगढ़ में कहा, ''पहलवानों के आरोपों का संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी शिविर भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मैं दिल्ली जा रहा हूं और पहलवानों से मिलूंगा।''
06:09 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: महावीर फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा

विनेश फोगाट के चाचा और गीता-बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''भ्रष्ट व्यक्ति को पद पर नहीं बने रहना चाहिए। एक अच्छा पहलवान या एथलीट आना चाहिए, राजनीतिक व्यक्ति नहीं। अगर लड़कियां आवाज उठाएं तो भविष्य में इस तरह के खतरों से बचा जा सकता है।''
05:13 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest: बजरंग बोले- जारी रहेगा धरना

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, ''अगर शुक्रवार (20 जनवरी) तक फेडरेशन को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो हम कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। साथ ही जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता है तब तक धरने पर बैठे रहेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
04:36 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest: पहलवान बोले हमारे पास पर्याप्त सबूत

खेल मंत्रालय से बैठक के बाद बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। पहलवानों ने कहा कि वह कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे। पहलवानों ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। वे आश्वासन से खुश नहीं हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। वह ठोस कार्रवाई चाहते हैं। वह इस बात की उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा। पूरे कुश्ती संघ को भंग करना चाहिए, जब तक संघ को भंग नहीं किया जाएगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।

पहलवानों ने कहा कि उनके पास कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उनके साथ 5-6 लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए सबूत भी हैं, लेकिन वह सबूत सार्वजानिक नहीं करना चाहते हैं। इस बीच पहलवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पहलवानों ने यह भी कहा है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल भिजवाकर रहेंगे। पहलवानों ने यह भी कहा कि इस मामले में वह केस भी फाइल करेंगे।
04:18 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मांगा बृजभूषण सिंह का इस्तीफा

शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का इस्तीफा मांगा है। एनसीपी के राष्ट्रयी प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा "हमारे देश के लिए पदक जीतने वाली महिला पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के सभी गलत कामों के खिलाफ खुद के लिए न्याय मांगने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।"
03:59 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest: खाप पंचायत ने की बृजभूषण सिंह के इस्तीफे की मांग

दिल्ली की पालम 360 खाप पंचायत के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। ऐसा निष्पक्ष जांच के लिए जरुरी है। जंतर मंतर पर सैंकड़ों खिलाड़ी बैठे हैं। वे यूं ही किसी पर आरोप नहीं लगा सकते। उनकी भी अपनी साख है।
03:20 PM, 19-Jan-2023

Wrestlers Protest: 22 जनवरी को होगी अहम बैठक

भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में होगी। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बृजभूषण सिहं इस बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed