फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs JAP Hockey WC: भारत ने एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 8-0 से रौंदा, हरमनप्रीत-अभिषेक ने दो-दो गोल दागे

Thu, 26 Jan 2023 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Jan 2023 09:10 PM IST
खास बातें

India vs Japan, Hockey World Cup Highlights: हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने क्लासिफिकेशन मैचों की शुरुआत की। क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाने वाली आठ टीमें नौवें से 16वें स्थान के लिए आपस में भिड़ रही हैं। इसी को क्लासिफिकेशन राउंड कहते हैं। भारत का इस राउंड में पहला मुकाबला जापान से था। राउरकेला में खेले गए मैच में भारत ने जापान को रौंद दिया।

विज्ञापन
India vs Japan Hockey Live Score IND vs JAP Hockey Men’s World Cup classification Match 2023 at Rourkela
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:50 PM, 26-Jan-2023

भारत ने जापान को 8-0 से रौंदा

भारत ने क्लासिफिकेशन राउंड के अपने पहले मुकाबले में 2018 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट जापान को 8-0 से रौंद दिया। क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाने वाली आठ टीमें नौवें से 16वें स्थान के लिए आपस में भिड़ रही हैं। भारत का इस राउंड में पहला मुकाबला जापान से था। राउरकेला में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 8-0 से रौंद दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में हारने के बाद और क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जापान को कोई मौका नहीं दिया। पहले दो क्वार्टर में भारत और जापान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी थी।

हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा था। दूसरे हाफ यानी तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत ने गोल की बौछार कर दी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे। वहीं, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया। 

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने जापान के खिलाफ काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम इंडिया को 32वें मिनट में मिला, जब मनदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इस तरह भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई। इसके तीन मिनट बाद ही यानी 35वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा। इसके बाद 39वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर स्ट्रोक से गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। 43वें मिनट में अभिषेक ने मैच का अपना दूसरा और भारत के लिए चौथा गोल दागा। 

चौथे और आखिरी क्वार्टर के शुरुआती मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा और भारत को 5-0 से आगे कर दिया। इसके बाद आखिरी तीन मिनट में भारत ने तीन गोल दागे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल किया।

वहीं, इसी मिनट भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक से इसे गोल में बदलकर भारत को 7-0 से आगे कर दिया। 59वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 8-0 से आगे कर दिया। जापान कोई गोल नहीं कर सका और टीम इंडिया ने 8-0 से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत अब नौवें से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन के लिए मैच खेलेगा। वहीं, जापान को 13वें से 16वें स्थान के लिए मैच खेलना होगा। भारत ने इस जीत के साथ यह भी तय किया कि टीम का यह सबसे खराब विश्व कप नहीं होगा। जापान के खिलाफ हार से मेजबान टीम को 13वां-16वां क्लासिफिकेशन मैच खेलने के लिए मजबूर होना पड़ता, लेकिन अब जीत से टीम नौ से 12वें स्थान के लिए दांव पेश करेगी।

इससे पहले हॉकी विश्व कप के 14 संस्करण खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत का सबसे खराब प्रदर्शन 1986 में लंदन में हुए विश्व कप में रहा था। तब भारतीय 12वें यानी सबसे आखिरी स्थान पर रही थी। नौवें से 12वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच में एक और जीत से भारत के पास टॉप-10 में जगह बनाने का मौका होगा।
08:19 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागे चार गोल

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने जापान के खिलाफ काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम इंडिया को 32वें मिनट में मिला, जब मनदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इस तरह भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई। इसके तीन मिनट बाद ही यानी 35वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा। इसके बाद 39वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर स्ट्रोक से गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। 43वें मिनट में अभिषेक ने मैच का अपना दूसरा और भारत के लिए चौथा गोल दागा। भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर की समाप्ती के बाद फिलहाल 4-0 से आगे है।
विज्ञापन
08:18 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: दूसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं

दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा। 
07:36 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम ने कई काउंटर अटैक किए, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। जापान के डिफेंस और गोलकीपर ने कई बचाव किए। 
07:01 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: मैच शुरू

दोनों टीमों के बीच क्लासिफिकेशन मैच की शुरुआत हो चुकी है। 
07:00 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: 2023 विश्व कप में अब तक भारत-जापान का प्रदर्शन

जापान ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में मलेशिया को फाइनल में हराया था। इस विश्व कप में जापान की टीम सभी तीन मैच - बेल्जियम, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के खिलाफ हारने के बाद चार टीमों के पूल ए में अंतिम स्थान पर रही थी।

वहीं, क्रॉसओवर मैच में हार से पहले भारत ने पूल डी में दो जीत (स्पेन और वेल्स के खिलाफ) और एक ड्रॉ (इंग्लैंड के खिलाफ) के साथ पूल डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए जापान की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: भारत को करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारत को क्लासिफिकेशन मैच में जापान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलना होगा, लेकिन मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन ने भी अब तक खुद सामान्य विश्व कप ही खेला है।
06:58 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: 1986 के विश्व कप में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

1986 के विश्व कप के दौरान लंदन में मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व वाली टीम पोलैंड, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। उन्होंने कनाडा को हराया और छह टीमों के प्रारंभिक लीग राउंड में पांचवें स्थान पर रहने के लिए जर्मनी के साथ ड्रॉ किया। भारत तब 9वीं -12वीं क्लासिफिकेशन मैच में न्यूजीलैंड से हार गया था और फिर पाकिस्तान से भी हार गया था।
06:57 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: न्यूजीलैंड से हारा था भारत

भारत 22 जनवरी को भुवनेश्वर में अपने से छह रैंक नीचे वाली टीम न्यूजीलैंड से क्रॉसओवर मैच हारने के बाद क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। भारत ने दो मौकों पर दो गोल की बढ़त गंवा दी थी। इसके बाद मैच निर्धारित समय में 3-3 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम शूटआउट में 4-5 से हार गई।
06:55 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Live: इस साल 16 टीमों ने हिस्सा लिया

विश्व कप के मौजूदा यानी 15वें संस्करण में 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि 1986 में 12 टीमें थीं। हालांकि, भारत गुरुवार को जापान से हारने के बाद भी अंतिम स्थान पर नहीं रह सकता है, क्योंकि टीम के पास 13वें से 15वें स्थान पर जगह बनाने का मौका होगा, लेकिन यह हार मेजबानों को उनके अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन पर जरूर ले जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed